IndiaTrendingUttar Pradesh

शराब के नशे में सड़क पर बवाल, नोएडा में युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा बना चर्चा का विषय..

शराब के नशे में सड़क पर बवाल, नोएडा में युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा बना चर्चा का विषय..

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर एक लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. हाथ में सिगरेट और बगल में शराब की बोतल रखे यह ल़ड़की बीच सड़क पर लेटकर हंगामा करने लगी. मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र का है. इस घटना का एक फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि यह लड़की नशे में बेसुध है. उसके हाथ में जलती सिगरेट है और पास में ही शराब की बोतल भी रखी हुई है.

युवती के इस हंगामे के चलते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. ऐसे में कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे उठाकर थाने पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक यह युवती ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवर व्यू सोसाइटी में रहने वाली है. वायरल फोटो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे यह 32 वर्षीय युवती हंगामा कर रही है और वहां मौजूद लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

एक्शन में पुलिस

पुलिस के मुताबिक युवती को वहां से उठाकर थाने लाया गया. फिर उसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है. बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह के मुताबिक युवती के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसके खिलाफ नियमानुसार कारवाई की जाएगी. बता दें कि अभी दो दिन पहले भी ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में इसी प्रकार से एक युवती के हंगामे का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. वह लड़की भी नशे में धुत थी.

सोशल मीडिया पर चर्चा

इस घटना का फोटो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर यह मामला सुर्खियों में है. लोग इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह से सड़कों पर उत्पात मचाना कानून के खिलाफ है. वहीं पुलिस का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply