IndiaTrending

Himachal Pradesh Tourist Place: हिमाचल प्रदेश की वो जगह जहां से दिखता है कैलाश पर्वत का सुंदर नजारा, ऐसे पहुंचे

Himachal Pradesh Tourist Place: हिमाचल प्रदेश अपने खूबसूरत हिल स्टेशनों के लिए जाना जाता है. यहां का मौसम पूरे साल ही मनमोहक रहता है. वैसे तो हिमाचल में कई ऐसी जगहें हैं जो टूरिस्ट के बीच काफी पॉपुलर हैं. लेकिन हम आपको एक ऐसी जगह बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. सबसे खास बात इस जगह से आप कैलाश पर्वत का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं. ये जगह कोई और नहीं बल्कि कल्पा गांव है…जो अपनी प्राकृतिक और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है.

Himachal Pradesh Tourist Place: हिमाचल प्रदेश की वो जगह जहां से दिखता है कैलाश पर्वत का सुंदर नजारा, ऐसे पहुंचे
Himachal Pradesh Tourist Place: हिमाचल प्रदेश की वो जगह जहां से दिखता है कैलाश पर्वत का सुंदर नजारा, ऐसे पहुंचे

किन्नौर जिले में स्थित यह छोटा सा पहाड़ी गांव अपनी बर्फ से ढकी चोटियों, सेब के बागानों के लिए लोगों को काफी पसंद आता है. सुबह के समय जब सूरज की पहली किरणें कैलाश पर्वत की सफेद चोटियों पर पड़ती हैं, तो पूरा दृश्य सुनहरी चमक से भर उठता है और यह नजारा किसी जादुई दुनिया जैसा महसूस होता है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं कल्पा के बारे में और आप दिल्ली से यहां कैसे पहुंच सकते हैं.

कल्पा की क्या है खासियत?

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बसा यह छोटा सा पहाड़ी गांव अपने शांत वातावरण, देवदार के जंगलों और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए प्रसिद्ध है. यहां से किन्नर कैलाश पर्वतमाला का शानदार दृश्य दिखाई देता है. कल्पा की सबसे बड़ी पहचान यही पर्वतमाला है. जो सनसेट और सनराइज के समय एक अद्भुत नजारा पेश करती है, जब चोटियां सुनहरी और गुलाबी रंग में चमकती हैं.

कल्पा में कहां से देखें कैलाश पर्वत का नजारा

किन्नोर कैलाश का सबसे खूबसूरत नजारा हिमाचल के कल्पा गांव से दिखाई देता है. सुबह के समय जब सूरज की पहली किरणें बर्फ से ढकी चोटियों पर पड़ती हैं, तब पूरा पर्वत सुनहरे रंग में चमक उठता है. साफ मौसम में यहां से कैलाश शिखर बेहद स्पष्ट दिखाई देता है, जो टूरिस्ट और फोटोग्राफर्स के लिए एक दम परफेक्ट है. इसके अलावा रोगी गांव जाने वाली सड़क पर भी कई शानदार व्यू पॉइंट मिलते हैं. यहां से घाटियों, देवदार के जंगलों और कैलाश पर्वतमाला का नजारा भी देख सकते हैं. वहीं सुसाइड पॉइंट के आसपास का इलाका भी पर्वत दर्शन और फोटोग्राफी के लिए काफी पॉपुलर है.

View this post on Instagram

A post shared by Travel globe

कल्पा में रहना और खाना

कल्पा में आपको होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाते हैं. यहां लकड़ी के पारंपरिक होमस्टे में रुकने एक अलग ही एक्सपीरियंस देगा. यहां आप किन्नौरी राजमा, सिद्दू, थुकपा, मोमो, हिमाचली दाल और देसी घी वाली रोटियां, ताजा सेब और एप्पल जूस ट्राई कर सकते हैं. सबसे खास बात रहना और खाना काफी बजट फ्रेंडली भी है. रहने का खर्च 800 रुपये से शुरु होता है. वहीं 500 से 600 रुपये में आपको अच्छा और देसी खाना मिल जाएगा.

दिल्ली से कैसे पहुंचे कल्पा

दिल्ली से कल्पा पहुंचने के लिए कश्मीरी गेट से रिकांग पिओ के लिए HRTC बस मिलती है. वहां से टैक्सी या लोकल बस द्वारा कल्पा पहुंच सकते हैं. दिल्ली से कल्पा की दूरी 580 से 600 किलोमीटर है. जिसमें लगभग 14 से 16 घंटे लग सकते हैं. अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो नजदीकी रेलवे स्टेशन शिमला है. यहां उतरकर आप सड़क मार्ग से टैक्सी या बस से कल्पा पहुंच सकते हैं. फ्लाइट से जाने के लिए शिमला एयरपोर्ट उतरकर वहां से टैक्सी लेकर कल्पा पहुंचें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply