Trending

Homemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार

Rice flour face pack for glowing skin: ग्‍लोइंग स्‍क‍िन पाने के ल‍िए ज्‍यादातर महिलाएं पार्लर जाकर महंगे फेश‍ियल, ब्‍लीच और क्‍लीनअप करवाना पसंद करती हैं। इसका बजट थोड़ा ज्यादा हो जाता है, इसलिए हर बार इतने पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। बाजार के फेश‍ियल क‍िट केमिकल से भरे होते हैं। इससे कई बार हमारी त्‍वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है।

Homemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार

ऐसे में आपकी रसोई में रखी एक चीज आपके कई काम आ सकती है और वो है चावल का आटा। घर में रखे चावल के आटे से 3 तरह के फेस पैक बना सकती हैं। आइए जानते हैं।

चावल के आटे से म‍िलेगी ग्‍लोइंग स्‍क‍िन

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट का मानना हैं क‍ि स्‍क‍िन केयर में चावल के आटे का इस्‍तेमाल पुराने समय से क‍िया जा रहा है। इससे स्‍क‍िन डीप क्‍लीन होती है और एक्‍स्‍ट्रा ऑयल भी कम होता है।

चावल का आटा और दही से बना फेस पैक

अगर आपकी त्वचा बेजान और डाई लगती है, तो आप चावल के आटे और दही का फेस पैक बना सकती हैं। इसके ल‍िए आपको दो चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच दही की आवश्यकता होती है।

फेसपैक

फेस पैक बनाने की विधि

एक कटोरी में दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के ल‍िए लगा लें। फ‍िर सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्‍क‍िन हाइड्रेट रहेगी और चेहरा भी फ्रेश नजर आएगा।

राइल फ्लॉर एंड हनी फेसपैक

अगर आप चेहरे को सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो राइस फ्लॉर और शहद से बना फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच चावल का आटा और शहद को एक कटोरी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

फेसपैक

अब इसे करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगी रहने दें। फ‍िर पानी से चेहरे को धो लें। दरअसल, शहद से स्‍क‍िन को मॉइश्चर म‍िलता है और स्किन सॉफ्ट नजर आती है।

चावल का आटा और एलोवेरा फेस पैक

अगर आपकी स्‍क‍िन सेंस‍िट‍िव है, तो ये राइस पैक आपके ल‍िए असरदार है। इसके लिए दो चम्मच और एक चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिक्स करके स्‍मूद पेस्‍ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। स्‍क‍िन को ठंडक पहुंचाएगी, वहीं चावल के आटे से पोर्स में छुपी गंदगी साफ होगी।

फेसपैक

इन बातों का रखें ख्याल

  • किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को साफ कर लें।
  • इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • आंखों के आसपास फेस पैक न लगाएं।
  • जलन या खुजली हो तो इस्‍तेमाल न करें।
  • हफ्ते में एक से दो बार ही यूज करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply