Honda Motorcycle & Scooter India ने अपने आने वाले समय के प्रोडक्ट प्लान से पर्दा उठाते हुए एक साथ 10 नए टूव्हीलर्स पेश किए हैं. कंपनी की इस नई लाइनअप में 7 बिल्कुल नए मॉडल और 3 अपडेटेड मोटरसाइकिलें शामिल हैं. खास बात यह है कि इसमें स्कूटर, रोडस्टर, क्रूजर, एडवेंचर बाइक, इलेक्ट्रिक स्कूटर और फ्लेक्सफ्यूल तकनीक वाले मॉडल भी शामिल हैं. इससे साफ है कि Honda आने वाले समय में लगभग हर टूव्हीलर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है.

Honda ADV 160
नई लाइनअप में एक प्रीमियम एडवेंचर स्कूटर के रूप में सामने आया है. इसमें 160cc का लिक्विडकूल्ड इंजन, 27 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और 8.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया जाएगा. यह मॉडल E85 फ्लेक्सफ्यूल सपोर्ट के साथ आने वाला भारत का पहला स्कूटर भी बन सकता है.
Honda CB500
रोडस्टर पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने पेश की है. इसमें 501cc का सिंगलसिलेंडर इंजन मिलेगा, जिसे ऑयलकूलिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है. रेट्रो डिजाइन और आधुनिक फीचर्स का मेल इसे खास बनाता है. कंपनी इसे अलगअलग व्हील और ग्राफिक्स विकल्पों के साथ बाजार में उतारेगी.
Honda Rebel 300 और Rebel 500
क्रूजर सेगमेंट में Honda Rebel 300 और Rebel 500 को शामिल किया गया है. Rebel 300 में 286cc का लिक्विडकूल्ड इंजन मिलेगा और यह स्टैंडर्ड व EClutch दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी. वहीं Rebel 500 में 471cc का ट्विनसिलेंडर इंजन दिया गया है, जो ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस और स्मूद राइडिंग का एक्सपीरिंयस देगा.
Honda XR300L
ऑफरोड और एडवेंचर राइडिंग के शौकीनों के लिए Honda XR300L और XR300 Rally भी लाइनअप का हिस्सा हैं. XR300L को हल्के वजन और आसान हैंडलिंग के लिए तैयार किया गया है, जबकि XR300 Rally को लंबी दूरी और कठिन रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है. दोनों बाइकों में 293.5cc इंजन और मजबूत सस्पेंशन सेटअप मिलने की उम्मीद है.
Honda QC3 स्कूटर
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Honda ने QC3 स्कूटर पेश किया है, जिसमें 3kWh बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 151 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगा. इसके साथ ही 32 लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस इसे फैमिली यूजर्स के लिए उपयोगी बनाता है.
इसके अलावा Honda ने अपनी लोकप्रिय CB350, CB350C और CB350RS मोटरसाइकिलों को नए रंगों के साथ अपडेट किया है. कंपनी इन सभी मॉडलों को चरणबद्ध तरीके से भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी. फिलहाल कीमत और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले महीनों में इनसे जुड़ी अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है.



