IndiaUttar Pradesh

ढाई करोड़ का घोड़ा, हेलिकॉप्टर, लग्जरी कारों के शौकीन…जानिए कैसा है बृजभूषण का साम्राज्य?

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में बरी हो गए हैं. बृजभूषण शरण सिंह पर इस आरोप से उनकी और उनकी पार्टी बीजेपी की बड़ी किरकिरी हुई थी. इस मामले को लेकर महिला पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था. वहीं साल 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह का टिकट तक काटकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश भी की थी.

ढाई करोड़ का घोड़ा, हेलिकॉप्टर, लग्जरी कारों के शौकीन…जानिए कैसा है बृजभूषण का साम्राज्य?

हालांकि इन विवादों के बाद भी जनता के बीच बृजभूषण शरण सिंह के प्रभाव को देखते हुए बीजेपी ने उनके बेटे करण भूषण को टिकट दिया था. बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद रह चुके हैं.

बृजभूषण शरण की रईसी को लेकर चर्चा

हालांकि सियासी प्रभाव और तमाम आरोपों के बीच बृजभूषण अपनी रईसी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. 2012 से लेकर 2023 तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह को घुड़सवारी, लग्जरी कारों के साथसाथ हेलिकॉप्टर का भी शौक है. हाल ही में उनके अस्तबल में खड़ा ढाई करोड़ का घोड़ा भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था.

कितनी है बृजभूषण शरण सिंह की संपत्ति?

2019 के लोकसभा चुनावों में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी संपत्ति 10 करोड़ से अधिक बताई थी. साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के पास भी 6 करोड़ 34 लाख 44 हजार 541 की संपत्ति की जानकारी दी थी.

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में तो उनके पास तीनतीन हेलिकॉप्टर होने का दावा किया जाता रहा है. इसमें से एक हेलिकॉप्टर तो उन्होंने पिछले साल ही खरीदा था. यह हेलिकॉप्टर भगवा रंग का है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं. इस हेलिकॉप्टर की अनुमानित कीमत 7 से 8 करोड़ के बीच है.

लग्जरी गाड़ियों से लैस है गैराज

वहीं लग्जरी गाड़ियों की बात करें तो बृजभूषण शरण सिंह के गैराज में इनकी लंबी फेहरिस्त है. इनमें एंडेवर, स्कॉर्पियो शामिल हैं. साथ ही उनकी पत्नी के नाम टोयोटा और फॉर्च्यूनर रजिस्टर्ड हैं. अभी पिछले ही साल बृजभूषण ने एक लैंड रोवर डिफेंडर भी खरीदी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था.

अत्याधुनिक हथियारों का भी शौक

बृजभूषण शरण सिंह को अत्याधुनिक हथियारों का भी शौक है. इनमें से उनके ही नाम पर 3 हथियारों के लाइसेंस हैं. इसमें 1 पिस्टल, 1 राइफल, 1 रैपिटर है. वहीं उनकी पत्नी के नाम पर 1 राइफल और 1 रैपिटर है.

करोड़ों की जायदाद के मालिक

बृजभूषण शरण सिंह के पास आधिकारिक तौर पर करीब 1 करोड़ रुपए की कृषि भूमि और 2 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की गैर कृषि भूमि है. इसके अलावा 25 लाख रुपए से अधिक कीमत की कमर्शियल बिल्डिंग और 2 करोड़ की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज भी हैं. उनकी जायदाद 50 करोड़ से भी अधिक होने का दावा किया जाता है.

घुड़सवारी भी करते हैं बृजभूषण

बताया जाता है कि बृजभूषण शरण सिंह घुड़सवारी के काफी शौकीन हैं. हाल ही में उनके जन्मदिन पर एक समर्थक ने ढाई करोड़ रुपए का गिफ्ट में दिया था. इसके अलावा एक पंजाबी समर्थक ने भी उन्हें डेढ़ करोड़ का घोड़ा भेंट किया था. उनके निजी सचिव संजीव सिंह के मुताबिक मौका मिलने पर बृजभूषण शरण सिंह घुड़सवारी भी करते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply