
फैटी लिवर यानि लिवर में फैट का जमा होना, ये गंभीर समस्या है जिससे आपका पूरा स्वास्थ्य प्रभावित होता है। जिन लोगों को फैटी लिवर है उन्हें तेल की मात्रा सीमित कर देनी चाहिए। WHO के मुताबिक एक स्वस्थ इंसान को दिनभर में 3-4 टीस्पून यानि करीब 15-20 ml तेल का सेवन करना चाहिए।
फैटी लिवर होने पर आपको दिनभर में सिर्फ 2-3 चम्मच से ज्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे लिवर में फैट डिपॉजिट को कम किया जा सकता है। इन लोगों को फ्राई की गई चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
आप सीमित मात्रा में ही जैतून का तेल (Olive Oil) खा सकते हैं। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जो फैटी लिवर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा कैनोला तेल, अलसी का तेल, सरसों का तेल भी सीमित इस्तेमाल कर सकते हैं।