IndiaTrending

असली और मिलावटी बादाम की ऐसे करें पहचान, खरीदने से पहले काम आ सकती हैं ये टिप्स

बादाम शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं जिनका सेवन कई लोग रोजाना करते हैं। बादाम को पानी में भिगाकर या कई तरीकों से खाया जा सकता है। कहा जाता है कि इन्हें खाने से याददाश्त तेज होती है। कई बार हम फायदेमंद समझकर बादाम खा लेते हैं लेकिन क्या ये असली हैं या मिलावटी। इसका अंतर करना मुश्किल हो जाता है।

असली और मिलावटी बादाम की ऐसे करें पहचान, खरीदने से पहले काम आ सकती हैं ये टिप्स
असली और मिलावटी बादाम की ऐसे करें पहचान, खरीदने से पहले काम आ सकती हैं ये टिप्स

बाजार में मिलने वाले बादाम कई बार केमिकल युक्त होते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जिनको असली बोलकर बेचा जाता है। आमतौर पर हम नकली बादाम को असली समझने की भूल कर लेते हैं। अगर आप ऐसी गलती से बचना चाहते हैं तो कुछ तरीकों की मदद से इनकी पहचान की जा सकती है।

नकली बादाम बनाने का तरीका

बाजारों में नकली बादाम को ऊपर से केमिकल या आर्टिफिशियल ब्राउन कलर लगाकर कोटिंग कर देते हैं। जिसकी वजह से वह देखने में बिल्कुल असली लगते हैं। केमिकल वाले बादाम शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

रंग से करें पहचान

असली बादाम का रंग हल्का भूरा होता है और आकार में ये थोड़े लंबे और गोल होते हैं। वहीं दूसरी तरफ नकली बादाम का रंग गहरा हो सकता है। अगर बादाम का रंग और आकार सही नहीं है तो यह नकली हो सकते हैं।

स्वाद से चेक करें

असली बादाम की पहचान करनी है तो खाकर चेक कर सकते हैं। बिना केमिकल वाले बादाम मीठे और मुलायम होते हैं। वहीं नकली बादाम का स्वाद कड़वा या अजीब हो सकता है। इसलिए खरीदने से पहले इन्हें चखकर जरूर दखें।

पानी में भिगाकर चेक करें

बादाम को कुछ समय के लिए पानी में भिगाकर चेक किया जा सकता है। असली बादाम पानी में धीरेधीरे भीगते हैं। लेकिन मिलावटी बादाम जल्दी भीग जाते हैं और उनका रंग पानी में मिल सकता है।

छिलके से अंतर समझें

असली और नकली बादाम में फर्क करने के लिए उनके छिलके की जांच की जा सकती है। अगर छिलका पतला है और आसानी से उतरने वाला है तो ये असली हो सकते हैं। वहीं नकली बादाम के छिलके मोटे और सख्त हो सकते हैं।

खुशबू से पहचानें

बादाम को अगर आप सूंघकर देखेंगे तो उसमें नेचुरल स्मेल आती है। वहीं नकली बादाम में किसी तरह की खुशबू नहीं होती है। केमिकल होने की वजह से नकली बादाम जल्दी खराब हो सकते हैं।

Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply