उत्तर प्रदेश में मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण पर सियासत तेज हो गई है. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है. मंत्री संजय निषाद ने सपा पर मुसलमानों का वोट लेने लेकिन उन्हें उचित प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लगाया.

त्रिपाठी/गाजीपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है. मंत्री संजय निषाद ने सपा पर मुसलमानों का वोट लेने लेकिन उन्हें उचित प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सपा मुसलमानों का लगभग 19 प्रतिशत वोट लेती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें हिस्सेदारी क्यों नहीं देती.
गाजीपुर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हिंदू हो या मुस्लिम, उजड़े-पिछड़े लोगों की आवाज बनना ही असली राजनीति है, लेकिन सपा ऐसा नहीं कर रही. उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आजम खान जेल गए तो उनसे मिलने कोई नहीं गया और न ही उनके समर्थन में कोई बड़ा आंदोलन किया गया.



