DharamIndiaTrending

घर में लग जाएगा धन का अंबार! मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, अक्षय तृतीया पर तिजोरी में रखें ये शुभ चीजें

 हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन कृतिका नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग का दुर्लभ संयोग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इस योग में तिजोरी से जुड़े विशेष उपाय करने पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है. अगर आप भी अक्षय तृतीया पर सुख-समृद्धि और धन की कामना करते हैं, तो इस दिन तिजोरी में कुछ शुभ चीजें जरूर रखें.
अक्षय तृतीया पर बनेगा ये शुभ संयोग

सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है, जिसका अर्थ है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य ‘अक्षय’ फल देता है. पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह पर्व मनाया जाता है. इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अक्षय तृतीया पर इस बार कृतिका नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग का दुर्लभ संयोग बनेगा. मान्यता है कि इस योग में किए गए निवेश या धार्मिक उपाय का फल तीन गुना होकर मिलता है. ऐसे में अगर आप भी इस शुभ अवसर पर आर्थिक संपन्नता चाहते हैं, तो अपनी तिजोरी या धन स्थान पर ये चीजें जरूर रखें.

पीली कौड़ियों की पोटली

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय पीली कौड़ियां आपके घर में धन का आकर्षण बढ़ा सकती हैं. एक पीले रेशमी कपड़े में 5 पीली कौड़ियां, केसर की कुछ पत्तियां और एक चांदी का सिक्का रखें. इसकी पोटली बनाकर विधिवत पूजन करें और फिर अपनी तिजोरी में स्थापित कर दें. यह उपाय सौभाग्य और वैभव को आमंत्रित करता है.

दक्षिणावर्ती शंख

शास्त्रों में दक्षिणावर्ती शंख को साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. तंत्र शास्त्र और सामान्य पूजा, दोनों में इसका बड़ा महत्व है. इसे केसर और गंगाजल से पवित्र कर अपनी तिजोरी या पूजा स्थल पर रखें. मान्यता है कि जहां यह शंख होता है, वहां दरिद्रता कभी प्रवेश नहीं करती और व्यक्ति को राजसी सुख प्राप्त होता है.

बहेड़ा की जड़

बहेड़ा एक अत्यंत प्रभावशाली आयुर्वेदिक और आध्यात्मिक औषधि है. अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में बहेड़ा के वृक्ष की जड़ या इसके पत्तों को घर लाएं. इन्हें गंगाजल से धोकर धूप-दीप दिखाएं और लाल कपड़े में बांधकर अपने गल्ले या तिजोरी में रख दें. यह जड़ सुख-शांति और निरंतर धन वृद्धि का वरदान देती है.

श्रीयंत्र या धनदा यंत्र

आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए इस दिन वृद्धि यंत्र या धनदा यंत्र की स्थापना करना सर्वोत्तम माना जाता है. यंत्र को सामने रखकर श्री सूक्त का पाठ करें और फिर इसे अपने व्यवसाय स्थल या धन रखने वाले स्थान पर रखें. यह यंत्र सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और आमदनी के नए स्रोत खोलता है.

श्रीफल (नारियल)

अक्षय तृतीया पर एक छोटा श्रीफल लें. इसे लाल कपड़े में रखकर उस पर कामिया सिंदूर, थोड़ा देसी कपूर और साबुत लौंग अर्पित करें. धूप-दीप दिखाने के बाद कुछ दक्षिणा के साथ इसे तिजोरी में रख दें. इस उपाय को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply