
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक इंसानियत शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने आधी रात को जानवर के साथ दरिंदगी की. जानिए पूरा मामला.
कभी कभी कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं. महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के रावणभाठा इलाके में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई. आधी रात एक युवक ने सड़क किनारे खड़ी गाय के साथ दरिंदगी. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तहलका मच गया.
क्या है पूरी घटना?
आपको बता दें कि यह पूरी घटना 25 जून की है. जहां रात लगभग 1 बजे के करीब हर्ष राजपूत, राजा खान और मुकेश निर्मलकर ने रावणभाठा इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति को गाय के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अप्राकृतिक कृत्य करते हुए देखा. जैसे ही उन्होंने युवक को गंदी हरकत करते देखा, तो उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा इतना था कि इसका फायदा उठाकर वह फरार हो गया.
इस पूरी घटना को प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. और यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, जैसी ही इस खबर की जानकारी पुलिस को लगी, उन्होंने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों की गहनता से जांच की जा रही है.
लोगों में है आक्रोश
इस घटना से आसपास के इलाकों में मौजूद लोगों में जमकर आक्रोश है. लोगों का कहना है कि आजकल पशुओं के ऊपर क्रूरता का मामला बढ़ता जा रहा है. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई पर स्थानीय गौसेवक सौरभ अग्रवाल और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की तुरंत कार्रवाई की सराहना की है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया है.
एक अन्य मामला आया था सामने
ऐसा ही एक मामला पहले भी छत्तीसगढ़ से सामने आ चुका है. बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 स्थित टोनही डबरी तालाब इलाके में एक व्यक्ति पर गाय के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.



