IndiaUttar Pradesh

पति ने दूसरी शादी कर ली… गोरखपुर में सिपाही की पत्नी का आरोप, SSP से न्याय की गुहार

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ गोरखपुर के महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराई है. महिला का आरोप हैं कि उसके पति ने बिना तलाक लिए दूसरी महिला से शादी कर ली. वह उसी के साथ रहता है. इसी वजह से मेरे और दोनों बच्चों से दूर रहता है. इतना ही नहीं, वह हम लोगों को खर्च देना भी बंद कर दिया है, जिससे मेरी दोनों बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है. दोनों की स्कूल में फीस नहीं जमा हो पा रही है. वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी है. महिला की शादी वर्ष 2010 में हुई थी. आरोपी सिपाही सुनील यादव वर्ष 2005 2006 बैच का आरक्षी है और उसकी तैनाती वर्तमान में गोरखपुर की बेलीपार थाना क्षेत्र के डायल 112 में है.

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के मिश्रपूरा निवासी सिपाही सुनील यादव के खिलाफ उनकी पत्नी ने गोरखपुर के महिला थाने मुकदमा दर्ज कराया है. सिपाही की पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ बिना तलाक दिए दूसरी महिला से शादी कर ली है और वह उसके साथ ही रहते हैं, जबकि पहले पत्नी से उन्हें दो बच्चे भी हैं. महिला का आरोप है कि आरोपी सिपाही ने उसे खर्चा देना भी बंद कर दिया है, जिससे बच्चों की स्कूल की फीस न जमा होने की वजह से उन दोनों की पढ़ाई छूट रही है. इसके बाद आरोपी सिपाही की पत्नी 35 वर्षीय बिंदु यादव ने एसएसपी से मिलकर सिपाही की शिकायत की. महिला थाने में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की माने तो इस मामले में मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

क्या है मामला?

पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2010 में सिपाही सुनील कुमार यादव से हुई थी, दोनों के दो बच्चे है,एक 14 वर्ष की बेटी और दूसरा बेटा 10 वर्ष का बेटा है, महिला ने बताया कि शादी के बाद से वह गाज़ीपुर स्थित ससुराल में रहती है, पीड़िता बिंदु ने बताया कि एक महिला उसके मोबाइल पर कई साल से फोन करती है और वह कहती है कि वह उसके पति सुनील से शादी कर चुकी है और उसके साथ ही गोरखपुर में रहती है, महिला का यह कहना है कि इसी वजह से उसका पति उससे और अपने दोनों बच्चों से दूरी बना लिया है और खर्च भी घर पर नहीं भेजता है, इतना ही नहीं पत्नी ने अपने पति पर मार पीट और मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है.

पुलिस कर रही जांच

महिला का आरोप है कि उसका पति फोन पर उससे बात नहीं करता है, महिला उससे बात करने के लिए गोरखपुर आई लेकिन उससे मुलाकात नहीं हो पाई, महिला का कहना है कि उसके पति ने घर पर खर्च देना बंद कर दिया है,जिससे घर का खर्चा चलना भी मुश्किल हो गया है, फीस ना जमा होने से बच्चों की पढ़ाई रुक गई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, दूसरे शादी के आरोप की पुष्टि पुलिस जांच और मिले हुए साक्ष्यों के आधार पर होगी.

वहीं इस मामले में महिला थाना प्रभारी सुनीता सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, महिला द्वारा दूसरी शादी का आरोप लगाया गया है उसकी जांच की जा रही है मिले हुए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply