CrimeIndiaTrending

ग्वालियर में पति ने किया प्रेग्नेंट पत्नी का अपहरण, प्रेमी संग घर जा रही थी महिला…

ग्वालियर में पति ने किया प्रेग्नेंट पत्नी का अपहरण, प्रेमी संग घर जा रही थी महिला…

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र से एक महिला के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को उसके पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बीच सड़क से अगवा कर लिया। महिला अपने प्रेमी के साथ घर जा रही थी, तभी पति ने उनके आगे गाड़ी अड़ाकर मारपीट की और जबरन उठा ले गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर में नाकाबंदी कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। महिला 6 महीने की गर्भवती बताई जा रही है।

दअरसल, यह घटना शुक्रवार देर रात चेतकपुरी चौराहे से नाका चंद्रवदनी चौराहे के बीच की है। भिंड जिले की रहने वाली महिला अपने प्रेमी रामेंद्र सिंह भदौरिया के साथ गाड़ी से लौट रही थी। इसी बीच, रास्ते में उसके पति ने अपने पिता-भाई और बहन के साथ मिलकर उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि उसने पहले प्रेमी रामेंद्र के साथ मारपीट की, फिर महिला को बाल पकड़कर जबरन अपनी गाड़ी में डालकर ले गया। महिला के प्रेमी रामेंद्र ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

महिला के ससुराल में किराये पर रहता था प्रेमी

रामेंद्र ने बताया कि वह भिंड के जैसेना का रहने वाला है। करीब एक साल पहले वह महिला के ससुराल कितपुरा में किराये पर रहता था। महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था। इसी दौरान, उन दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हुआ और महिला उसके साथ रहने आ गई। महिला के अपने पति से दो बच्चे भी हैं। लेकिन अब उसकी प्रेमिका भी गर्भवती है।

हाईकोर्ट में बयान देने के बाद प्रेमी के साथ जा रही थी महिला

ग्वालियर CSP हिना खान ने बताया कि महिला हाईकोर्ट में बयान देने आई थी कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। घर वापस लौटते समय उसका अपहरण कर लिया गया। दोनों ही भिंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर सघन चेकिंग कर रही है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की

पुलिस ने महिला की सुरक्षा को देखते हुए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि गर्भवती महिला को जल्द बरामद करना पहली प्राथमिकता है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

पुलिस अधिकारी हिना खान ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक महिला को चेतकपुरी से नाका चंद्रवदनी के बीच अगवा किया गया है। जांच में सामने आया कि महिला का पति उसे ले गया है। महिला फिलहाल उससे अलग रह रही है। महिला वयस्क है और दोस्त के साथ स्वेच्छा से जा रही थी। पति ने हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई थी। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply