
ब्रिटेन: शादी के बाद जिस व्यक्ति पर एक महिला ने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी ने कथित तौर पर उसकी जिंदगी को भयावह बना दिया। ब्रिटेन की एक महिला ने टीवी पर अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसका पति उसे नशीली दवाएं देकर बेहोश कर देता था और फिर दूसरे पुरुषों को घर बुलाकर उसके साथ यौन हिंसा करवाता था। महिला के मुताबिक, पति इन घटनाओं को खुद देखता था और ऑनलाइन प्रसारित भी करता था। यह सिलसिला करीब पांच साल तक चलता रहा, जबकि महिला को लंबे समय तक इसकी भनक तक नहीं लगी।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने हाल ही में अपनी पहचान सार्वजनिक करने का फैसला किया और ITV News को दिए इंटरव्यू में अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया। उसने कहा कि बाहर से उसकी शादीशुदा जिंदगी सामान्य दिखाई देती थी। परिवार की तस्वीरों में सब कुछ खुशहाल लगता था, लेकिन घर के भीतर पति का व्यवहार हिंसक और नियंत्रण रखने वाला था।
दवाओं के जरिए बेहोश रखने का आरोप
महिला के अनुसार, उसका पति उसकी डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाओं पर नियंत्रण रखता था। उसे शक है कि पति इन दवाओं का इस्तेमाल उसे बेहोश रखने के लिए करता था, ताकि दूसरे पुरुष उसके साथ यौन हिंसा कर सकें। महिला ने बताया कि कई बार उसके पति ने ड्रिंक में दवाओं का पाउडर मिलाया। बाद में उसने GHB नामक नशीले पदार्थ का भी इस्तेमाल किया, जिसका असर व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पहुंचा सकता है।
महिला ने बताया कि एक बार उसके पति ने कार के पहिए साफ करने वाले क्लीनर के जरिए भी इस पदार्थ का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उस समय उसे इन सब बातों की जानकारी नहीं थी।
एक रात अचानक खुली आंखें तो सामने था अनजान शख्स
महिला ने उस रात का भी जिक्र किया, जब उसे पहली बार अपने साथ हो रही यौन हिंसा का पता चला। उसके मुताबिक, वह रात में अपने किचन में पति के साथ बैठी थी। पति ने साथ में ड्रिंक पीने का सुझाव दिया और उसके लिए जिन एंड टॉनिक बनाया।
महिला को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके पेय में कुछ मिलाया गया हो सकता है। कुछ घंटे बाद जब उसकी आंख खुली तो उसने खुद को बिस्तर पर बिना कपड़ों के पाया। उसके साथ एक अनजान व्यक्ति यौन हिंसा कर रहा था। महिला ने बताया कि जब उसने बगल में देखा तो पति दरवाजे पर खड़ा था। वह बुरी तरह डर गई और उसे लगा कि अब उसकी जान भी जा सकती है। किसी तरह उसने खुद को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद वह व्यक्ति वहां से भाग गया।
पति को 14 साल से ज्यादा की जेल की सजा
महिला के मुताबिक, बाद में उसे पता चला कि उसके साथ इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी थीं। वर्ष 2022 में उसके पति को इन अपराधों के लिए 14 साल और 8 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा उस पर आठ साल की निगरानी अवधि भी लगाई गई।
उस समय 43 वर्षीय आरोपी ब्रिस्टल का रहने वाला था। उसने तीन बार रेप, तीन बार रेप की कोशिश, एक यौन हमले और जहरीला पदार्थ देने के अपराध स्वीकार किए थे।
पति के जेल जाने के बाद भी महिला ने मामले से जुड़े सबूत जुटाने की कोशिश जारी रखी। उसने जेल में पति से फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड की। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि कुल सात पुरुष उसके साथ यौन हिंसा में शामिल रहे थे। महिला के मुताबिक, आखिरी आरोपी दो बार उसके घर आया था और उसके साथ कुल आठ बार ऐसी घटनाएं हुई थीं।
सात अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार
इस मामले में महिला का कहना है कि उसके पति को सजा मिलने के बावजूद यौन हिंसा में शामिल बाकी सात पुरुषों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उसने पुलिस जांच में हुई देरी और कुछ चूकों पर भी सवाल उठाए हैं।
ITV News की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2021 में पुलिस ने उस बिस्तर की चादरें जब्त की थीं, जिस रात महिला की नींद खुली थी और उसने एक अनजान व्यक्ति को अपने साथ यौन हिंसा करते पाया था। हालांकि, इन चादरों की DNA जांच करीब 20 महीने बाद की गई।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घर के आसपास की सड़कों के सभी CCTV



