IndiaTrending

मैं भी किसी का बाप और भाई हूं…! ऑटो में लिखी पूरी लाइन पढ़कर दिल खुश हो जाएगा, हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो में जो लाइन दिखेगी, वो आपको बहुत पसंद आएगी। आइए आपको वायरल पोस्ट के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

Satya Report: एक शख्स किसी ऑटो से अपने घर या फिर कहीं जा रहा होगा और तभी उसकी नजर ड्राइवर की सीट की तरफ पड़ी जहां पीछे ड्राइवर ने कमाल की लाइन लिखी हुई थी और वो देखते ही शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। ड्राइवर ने लिखा है, ‘मैं भी किसी का बाप और भाई हूं, आपकी सुरक्षा मेरे लिए जरूरी है। आप बेफिक्र होकर बैठिए।’ शख्स ने अपनी सवारियों के लिए यह लाइन लिखी है कि वो उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाएगा और ऐसा हर कोई नहीं लिखता जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘सभी हीरो कैप नहीं पहनते, कुछ ऑटो-रिक्शा भी चलाते हैं।’ खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 43 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अंकल ने दिल जीत लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- उन्होंने बिना कुछ कहे, बहुत कुछ कह दिया, उनके लिए सम्मान है, हमें अपने समाज में ऐसे लोगों की और जरूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसकी बहुत जरूरत है, कितना अच्छा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply