कंसल्टेंट डाइटिशियन Vritti Srivastava के अनुसार प्याज में सल्फर यौगिक और क्वेरसेटिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

कंसल्टेंट डाइटिशियन Vritti Srivastava के अनुसार प्याज सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाली सब्जी नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें सल्फर यौगिक और क्वेरसेटिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। Holistic Dietitian के मुताबिक प्याज शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में अहम भूमिका निभाती है, जिससे कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा घट सकता है। गर्मी में नियमित रूप से कच्चा प्याज खाने से बीपी नॉर्मल रखने में मदद मिलती है। आइए एक्सपर्ट से और रिसर्च से समझते हैं कि कैसे प्याज का सेवन गर्मी में सेहत के लिए उपयोगी है।
रिसर्च से जानिए गर्मी में प्याज का सेवन कैसे बॉडी को पहुंचाता है फायदा
गर्मियों में कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि प्याज में मौजूद विशिष्ट रसायन भीषण गर्मी और लू के खिलाफ एक कवच की तरह काम करता है। Journal of Clinical Biochemistry and Nutrition के अनुसार प्याज में Quercetin नामक एक शक्तिशाली फ्लेवोनोइड होता है जो शरीर के आंतरिक तापमान को संतुलित करने में मदद करता है। गर्मियों में जब बाहरी तापमान बढ़ता है, तो प्याज का अर्क पसीने की ग्रंथियों को सक्रिय कर बॉडी को नेचुरल तरीके से ठंडा रखने में मदद करता है।
प्याज में सल्फर युक्त यौगिक जैसे एलिसीन होता हैं जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। गर्मी में अक्सर रक्त गाढ़ा होने लगता है या नसों में खिंचाव आता है, प्याज इसे रोकने में मदद करता है। गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से खनिज निकल जाते हैं। प्याज इन इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करती है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती। प्याज में Inulin नामक प्रीबायोटिक फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
प्याज कैसे गर्मी में सेहत को पहुंचाती है फायदा
गट हेल्थ को बनाता है बेहतर
प्याज में मौजूद फाइबर गुड बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करता है। इससे आंतों का संतुलन बेहतर होता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। हेल्दी गट पूरे शरीर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है।
ब्लड क्लॉट बनने से बचाता है प्याज
प्याज में प्राकृतिक ब्लड थिनिंग गुण होते हैं, जो खून को पतला रखने में मदद करते हैं। इससे ब्लड क्लॉट बनने का खतरा कम होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क घटता है।
दिल की सेहत को मिलता है सपोर्ट
कच्चा प्याज दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।
सूजन कम करने में है मददगार
प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे कई पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
पाचन को मजबूत बनाता है
नियमित रूप से कच्चा प्याज खाने से पाचन बेहतर होता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।
ध्यान रखने वाली बात
हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए रोजाना आधा से एक कच्चा प्याज खाना पर्याप्त माना जाता है। अगर किसी को एसिडिटी, गैस या Irritable Bowel Syndrome जैसी समस्या है, तो कच्चा प्याज खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। कच्चा Onion खाने से जुड़े फायदे और प्रभाव व्यक्ति की शारीरिक स्थिति पर निर्भर कर सकते हैं


