IndiaTrending

सिर्फ 30 सेकेंड भी नहीं लगे होंगे, कोई सिक्‍योरिटी नहीं आई काम, दे गए ₹16 लाख का झटका

दिल्‍ली के रोहिणी सेक्‍टर तीन में बदमाश सिर्फ 30 सेकेंड के अंदर नेक्‍सन कार पर हाथ साफ कर फरार हो गए. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की सीसीटीवी फुटेज से पूरे मामले का खुलासा है. पुलिस ने कार चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
सिर्फ 30 सेकेंड भी नहीं लगे होंगे, कोई सिक्‍योरिटी नहीं आई काम, दे गए ₹16 लाख का झटका

दिल्‍ली में कार चोरों को नेक्‍सन कार चोरी करने में 30 सेकेंड भी नहीं लगे.AI

उनको 30 सेकेंड भी नहीं लगे होंगे. सिक्‍योरिटी के नाम पर जो कुछ भी था, सब कुछ बेमानी साबित हुआ. भाई लोग 16 लाख रुपए की झटका देकर चले गए. पूरे मामले का खुलासा इलाके में लगे सीसीटीवी से हुआ है. वहीं, दिल्‍ली पुलिस ने इस केस के बाबत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. दरअसल, यह मामला दिल्‍ली के रोहिणी सेक्‍टर 3 का है.

रात के करीब 3:54 बजे रहे होंगे. कालोनी के बाहर एक कतार से तमाम कारें पार्क थीं. तभी वहां एक सेडान कार आकर आती है. कार में बैठे बदमाशों की नजर वहां खड़ी एक टाटा नेक्‍सन कार पर टिक जाती है. कार थोड़ा आगे बढ़कर वापस आती है और उससे दो युवक निकलते हैं. दोनों युवकों को नेक्‍सन कार का लॉक तोड़ने में सेकेंड भी नहीं लगता.
दोनों नेक्‍सन कार में सवार होते हैं और 30 सेकेंड के भीतर काम मौके से निकल जाती है. वहीं इस घटना के बारे में तब पता चलता है, जब सुबह कार मालिक घर से बाहर आकर देखते हैं. इस बाबत पीडि़त शख्‍स पुलिस को सूचना देता है. मौके पर पहुंची पुलिस सामने के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब चेक करती है तो वह भी स्‍तब्‍ध रह जाती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply