जानेमाने फिल्म निर्माता करण जौहर ने मेट गाला 2026 में अपने डेब्यू से सबको हैरान कर दिया। जैसे ही करण जौहर ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, सबकी नजरें उन पर टिक गईं। उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार आउटफिट पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक केप कैरी किया था। करण जौहर के आउटफिट पर भारतीय चित्रकला के जनक राजा रवि वर्मा की खूबसूरत पेंटिंग्स बनी थीं। करण जौहर का ये यूनिक लुक राजा रवि वर्मा की कला को समर्पित थी, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस बीच करण जौहर ने अपने सबसे अच्छे दोस्त और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बारे में भी बात की, जिन्होंने 2025 में मेट गाला में अपना डेब्यू किया था।

करण जौहर ने की शाहरुख खान की तारीफ
बीबीसी से बातचीत के दौरान, करण जौह ने शाहरुख खान के साथ अपने घनिष्ठ संबंध के बारे में बात की। शाहरुख खान ने 2025 में मेट गाला डेब्यू किया था और करण जौहर ने इस साल किया, ऐसे में जब करण जौहर से पूछा गया कि शाहरुख खान के नक्शे कदम पर चलना कैसा लगता है? जवाब में करण जौहर ने किंग खान के साथ अपने सालों पुराने रिश्ते और क्रिएटिव कोलेबोरेशन पर बात करते हुए करण ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म निर्माता के तौर पर शाहरुख खान के साथ ही अपना करियर किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत का श्रेय शाहरुख खान को दिया।
मैं उनकी वजह से आज यहां हूं करण जौहर
अपने करियर और पर्सनल लाइफ में शाहरुख खान से मिले सपोर्ट के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा, “मेरे लिए यह बहुत ही इमोशनल मोमेंट है। शाहरुख खान मेरे करियर का एक अहम हिस्सा हैं। मैंने अपनी शुरुआती पांच फिल्में उनके साथ की हैं और वही वो वजह हैं, जिनके चलते मैं आज यहां खड़ा हूं। इसलिए पिछले साल उनका आना और इस साल मेरा आना, ऐसा लगता है जैसे जीवन का चक्र पूरा हो गया हो।”
शाहरुख खान ने करण जौहर के करियर को दिया शेप
करण जौहर और शाहरुख खान के क्रिएटिव कोलेबोरेशन की बात करें तो 90 के दशक के आखिरी और 2000 के दशक के दौरान किंग खान ने करण के करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने पहली बार करण जौहर द्वारा निर्देशित ‘कुछ कुछ होता है’ में काम किया, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे। इसके बाद ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्टरडायरेक्टर जोड़ियों में से एक बना दिया।
ः



