गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है. इस मौसम में ठंडीठंडी आइसक्रीम खाने का अपना अलग ही मजा होता है. आइसक्रीम पार्लर या फिर दुकान से लाई गई आइसक्रीम को कुछ लोग घर में लाकर फ्रिज में रख देते हैं और बाद में इसका लुत्फ उठाते हैं. लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि फ्रिज में रखने के बाद आइसक्रीम का स्वाद और टेक्सचर दोनों बिगड़ जाता है. ऐसे में कुछ लोग सोचते हैं कि शायद आइसक्रीम खराब हो गई है या उसकी क्वालिटी ही ठीक नहीं थी, लेकिन असल वजह कुछ और ही होती है.

दरअसल, आइसक्रीम को सही तरीके से स्टोर करना उतना आसान नहीं है जितना हम समझते हैं. फ्रीजर में रखने के बावजूद छोटीछोटी गलतियां, जैसे बारबार बाहर निकालना, ढक्कन ठीक से बंद न करना या गलत जगह पर रखना, इसके स्वाद और टेक्सचर को खराब कर देती हैं. यही वजह है कि 90% लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे आइसक्रीम का असली मजा खत्म हो जाता है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं फ्रिज में आइसक्रीम स्टोर करने का सही तरीका क्या है.
आइसक्रीम फ्रिज में रखते समय ये गलती करते हैं लोग
अक्सर लोग आइसक्रीम को फ्रीजर में रखने के बाद बारबार बाहर निकालते और वापस रखते रहते हैं, जो सबसे बड़ी गलती मानी जाती है. ऐसा करने से आइसक्रीम हल्की पिघलती है और फिर दोबारा जमती है, जिससे उसमें बर्फ के कण बनने लगते हैं. यही कारण है कि उसका स्मूद और क्रीमी टेक्सचर खत्म होकर दानेदार और सख्त हो जाता है. इसके अलावा कई लोग आइसक्रीम का ढक्कन ठीक से बंद नहीं करते या उसे फ्रीजर के दरवाजे में रख देते हैं, जहां तापमान बारबार बदलता रहता है. इन छोटीछोटी गलतियों की वजह से आइसक्रीम का स्वाद फीका पड़ जाता है और उसमें फ्रीजर बर्न जैसी समस्या भी आ सकती है.
आइसक्रीम स्टोर करने का सही तरीका क्या है?
आइसक्रीम को सही तरीके से स्टोर करने के लिए जरूरी है कि उसे हमेशा फ्रीजर के अंदरूनी हिस्से में रखें, जहां तापमान सबसे स्थिर रहता है. साथ ही इस्तेमाल के बाद डिब्बे का ढक्कन तुरंत और अच्छी तरह बंद करें ताकि हवा अंदर न जा सके. नमी के कारण भी आइसक्रीम का स्वाद बिगड़ जाता है. कोशिश करें कि आइसक्रीम को बारबार बाहर न निकालें और जरूरत के अनुसार ही निकालें. बेहतर होगा कि आप डिब्बे के ऊपर एक प्लास्टिक रैप या एल्युमिनियम फॉयल लगाकर उसे एयरटाइट बना दें, इससे उसका टेक्सचर और स्वाद लंबे समय तक बरकरार रहेगा.



