BollywoodIndiaTrending

‘मैं हमेशा से थोड़ा अलग रहा हूं’, करियर की भागदौड़ में अनिल कपूर की बढ़ी भाई-बहनों से दूरी, बोले- पछतावा होता है

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इंडस्ट्री के बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी और अपनी एक अलग पहचान बनाई। अब हाल ही में अभिनेता ने अपने भाईबहनों के साथ रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने माना कि अपने करियर की शुरुआत में काम पर ज्यादा ध्यान देने की वजह से उनके रिश्तों में थोड़ी दूरी आ गई थी।

‘मैं हमेशा से थोड़ा अलग रहा हूं’, करियर की भागदौड़ में अनिल कपूर की बढ़ी भाई-बहनों से दूरी, बोले- पछतावा होता है
‘मैं हमेशा से थोड़ा अलग रहा हूं’, करियर की भागदौड़ में अनिल कपूर की बढ़ी भाई-बहनों से दूरी, बोले- पछतावा होता है

सुरिंदर और निर्मल कपूर के बेटे अनिल कपूर चार भाईबहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके भाईबहनों में बोनी कपूर, रीमा कपूर और संजय कपूर का नाम शामिल है। ऐसे में अनिल ने कहा कि आज भी उनके बीच अच्छा रिश्ता है, लेकिन कम उम्र में करियर बनाने की भागदौड़ ने रिश्तों पर असर डाला था।

क्या बोले अनिल कपूर

कंटेंट क्रिएटर लिली सिंह के साथ एक बात करते हुए ‘दिल धड़कने दो’ एक्टर ने अपनी जिंदगी के पछतावों में से एक के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, “बेशक, मैं अपने भाईबहनों के बहुत करीब हूं, लेकिन मैंने बहुत कम उम्र में ही अपने करियर पर काम करना शुरू कर दिया था। लगभग तब, जब मैं 18 या 19 साल का था। पहले मैं स्कूल में था, फिर कॉलेज गया, लेकिन पढ़ाई पूरी करने से पहले ही पापा की तबीयत खराब हो गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वे एक फिल्म प्रोड्यूसर थे, इसलिए उनकी फिल्मों में लीड एक्टर बनना बहुत मुश्किल था।”

अनिल कपूर ने आगे बताया कि एक्टर बनने की उनकी जिद की वजह से वह अपने परिवार को ज्यादा समय और भावनाएं नहीं दे पाए। एक्टर ने कहा, “मैंने कहा था कि मुझे एक्टर बनना है। मुझे लीड रोल करने वाला हीरो बनना है। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए, मैं सच में उतना समय नहीं दे पाया और न ही अपनी भावनाएं जाहिर कर पाया। मैं लगातार अपना करियर बनाने और एक एक्टर बनने के बारे में ही सोचता रहता था। इसलिए, मैं हमेशा काम ढूंढने की कोशिश में लगा रहता था।”

अनिल कपूर ने माना कि उनके भाईबहनों ने कई बार उनकी इस दूरी को महसूस किया और अब उन्हें इसका अफसोस होता है। उन्होंने कहा, “मेरे सभी भाईबहन बहुत भावुक हैं और एकदूसरे से अक्सर मिलते हैं। लेकिन मैं हमेशा थोड़ा अलग रहा हूं। उन्हें कभीकभी लगता था कि मैं अपने सपनों के पीछे ज्यादा लगा हुआ हूं। मैं उनसे जुड़ा हूं, लेकिन वैसे नहीं जैसे आम तौर पर लोग होते हैं। यही बात मुझे आज अफसोस देती है।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply