Hardik Pandya: आईपीएल 2026 अब अपने अंत की ओर है, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस की टीम अब प्लेऑफ की रेस से अधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी है. मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पंड्या के हाथो में थी, लेकिन मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब खबर आ रही है कि हार्दिक पंड्या अगले सीजन टीम का साथ छोड़ सकते हैं.

अगर आईपीएल 2026 के बाद हार्दिक पंड्या, मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देते हैं, तो इन 3 टीमों में से कोई 1 टीम उन्हें 20 करोड़ तक की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर सकती है.
Hardik Pandya पिछले 3 सीजन से हैं मुंबई इंडियंस का हिस्सा
हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था. इसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पंड्या को 15 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया, पहले ही सीजन में हार्दिक पंड्या ने गुजरात को आईपीएल का ख़िताब जिताया, उसके बाद दूसरे सीजन भी वो टीम को फाइनल तक लेकर गए, लेकिन फाइनल में सीएसके से उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी.
मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या के इसी प्रदर्शन को देखकर 100 करोड़ की मोटी रकम देकर 15 करोड़ रूपये में हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल किया, वहीं उन्हें अपनी टीम का कप्तान भी बनाया और इसके लिए रोहित शर्मा से कप्तानी छिनी गई. वहीं अगले ही सीजन हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने 16.35 करोड़ में रिटेन किया और इस सीजन भी उन्हें इतनी ही सैलरी पर रिटेन किया गया है.
ये 3 टीमें IPL 2027 में हार्दिक पंड्या पर लगा सकती हैं 20 करोड़ तक की बोली
मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर की टीम को कप्तान की जरुरत है. ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने के बाद उन्होंने अक्षर पटेल को कप्तान बनाया, लेकिन पिछले 2 सीजन टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल कर सकती है.
वहीं केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथो में है और दोनों ही सीजन उन्होंने कुछ खास नही किया है. ऐसे में केकेआर अगले सीजन में हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बनाने की कोशिस जरुर करेगी.
वहीं लिस्ट में तीसरा और अंतिम नाम चेन्नई सुपर किंग्स सका है, जिसको हार्दिक जैसे आलराउंडर खिलाड़ी की जरूरत है, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी भी कुछ खास नही रही है, ऐसे में हार्दिक पंड्या के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 करोड़ के पार भी जा सकती है.



