India

पति को छोड़ प्रेमी के संग चली गई थी इलमा, वापस आते ही भाई ने मार डाला

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के रसूल नगर में मंगलवार की शाम करीब चार बजे 22 वर्षीय दिलशाद ने अपनी 19 वर्षीय बहन इलमा की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह लोहिया नगर थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि बहन की लाश घर में पड़ी है, उसे उठा लो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी बहन के चालचलन और प्रेम प्रसंग से नाराज था। इसी वजह से उसकी हत्या की है।

पति को छोड़ प्रेमी के संग चली गई थी इलमा, वापस आते ही भाई ने मार डाला

पुलिस के अनुसार पेशे से कारपेंटर सलीमुद्दीन रसूल नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा दिलशाद वेल्डिंग का काम करता है। बेटी इलमा का निकाह कुछ समय पहले श्याम नगर निवासी गुलफाम से हुआ था। पतिपत्नी में अनबन के चलते वह मायके में आकर रहने लगी थी।

मंगलवार की शाम करीब चार बजे दिलशाद लोहिया नगर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन इलमा की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिस तुरंत उसे साथ लेकर उसके घर पहुंची, जहां कमरे में इलमा का शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की।

बिना बताए चली जाती थी बाहर

दिलशाद ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी इलमा को परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। उस समय परिवार के लोगों ने दोनों की पिटाई की थी। आरोपी ने बताया कि इलमा कईकई दिनों तक बिना बताए घर से बाहर चली जाती थी। उसने कई बार विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात से वह नाराज था और वारदात को अंजाम दिया।

पहले चौकी पहुंचा था आरोपी

हत्या के बाद आरोपी पहले बिजली बंबा पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसके बाद वह लोहिया नगर थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को प्रेमी के साथ घर से गई थी इलमा, घर लौटते ही भाई ने कर दी हत्या
मेरठ के लोहिया नगर थाना इलाके में बहन इलमा की हत्या के आरोपी दिलशाद ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसने परिवार की इज्जत के लिए बहन की हत्या की और उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह इलमा अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उसने परिवार की नाक कटवा दी थी इसलिए रविवार को जैसे ही वह घर लौटी उसने उसकी हत्या कर दी।

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया कि इलमा का दौराला निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग था। आरोपी और उसके परिवार से पूछताछ में सामने आया कि दिलशाद परिवार की इज्जत का हवाला देकर इलमा पर प्रेम प्रसंग खत्म करने का दबाव बना रहा था लेकिन वह प्रेमी से बातचीत करने की जिद पर अड़ी रहती थी और दिनभर फोन पर बात करती थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार दिलशाद ने कई बार फोन कर प्रेमी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब छह बजे इलमा अपने दौराला निवासी प्रेमी के साथ घर से चली गई थी।

दो दिन उसके साथ रहने के बाद वह मंगलवार को वापस घर लौटी। घर लौटने के कुछ ही समय बाद दिलशाद की उससे कहासुनी हुई और उसने दुपट्टे से गला कसकस उसकी हत्या कर दी।

घटना के समय घर में मां और अन्य परिजन मौजूद थे। हत्या के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। दिलशाद का कहना था कि वह जेल जाने को तैयार है लेकिन परिवार की आन से समझौता नहीं करेगा। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में शामिल रह चुका है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply