BiharCrimeIndiaTrending

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ‘बैंक’ कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटा, 1.30 लाख रुपये और बाइक लेकर फरार हुए बदमाश’

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ‘बैंक’ कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटा, 1.30 लाख रुपये और बाइक लेकर फरार हुए बदमाश’

मुजफ्फरपुर: कांटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक निजी बैंकिंग कर्मी को हथियार के बल पर लूटने का मामला सामने आया। बाइक सवार बदमाशों ने कर्मी को पिस्टल दिखाकर करीब 1.30 लाख रुपये, बाइक, टैब समेत अन्य सामान लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

रास्ते में बदमाशों ने रोका

घटना कांटी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में कांटी थर्मल पावर प्लांट से प्रखंड चौक जाने वाले रास्ते पर रातल मैदान के पास हुई। पीड़ित बैंक कर्मी की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है।

पीड़ित के मुताबिक, वह अपने काम से जा रहे थे। इसी दौरान 2 से 3 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनसे नकदी और अन्य सामान छीन लिया। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लेकर भी फरार हो गए।

लूटे गए सामान में करीब 1 लाख 30 हजार रुपये नकद, बाइक, टैब और अन्य जरूरी सामान शामिल बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित अमित कुमार से पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कांटी थानेदार रविकांत पाठक समेत पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच के लिए जरूरी निर्देश दिए।

CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश

लूट के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि घटनास्थल और आसपास के रास्तों की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

इसके साथ ही पुलिस ने इलाके में कई जगह सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस लूट की पूरी घटना, बदमाशों के भागने के रास्ते और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की जांच में जुटी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply