CrimeIndiaTrending

नागपुर में IAF अफसर की बीवी से दरिंदगी: कोल्ड ड्रिंक में नशा, अश्लील वीडियो और काले जादू का खौफ दिखाकर कराया जबरन निकाह; फरार मौलवी गिरफ्तार….

नागपुर में IAF अफसर की बीवी से दरिंदगी: कोल्ड ड्रिंक में नशा, अश्लील वीडियो और काले जादू का खौफ दिखाकर कराया जबरन निकाह; फरार मौलवी गिरफ्तार….

महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाला और बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अधिकारी की पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर न सिर्फ अस्मत लूटी गई, बल्कि ब्लैकमेल कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया गया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे मुख्य साजिशकर्ता मौलाना मजरत महमूद मकसूद ने आखिरकार सोनेगांव पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी मौलाना को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के दो अन्य सह-आरोपी अय्याज मदारे और अमीन शेख पहले से ही जेल की सलाखों के पीछे हैं।

स्कूल की दोस्ती का उठाया फायदा, कोल्ड ड्रिंक में मिलाया जहर

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, 24 वर्षीय पीड़िता और मुख्य आरोपी अय्याज मदारे स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते थे। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर अय्याज ने 8 फरवरी 2025 को नागपुर के एक होटल में महिला को मिलने के लिए बुलाया। वहाँ आरोपी ने बेहद चालाकी से महिला के कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। जैसे ही महिला बेहोश हुई, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके कई आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का ऐसा खेल, जिसने महिला की जिंदगी को नर्क बना दिया।

काला जादू और सम्मोहन का खौफनाक खेल, उर्दू में बुदबुदाकर करता था रेप

वारदात से जुड़ा एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़िता रोती-बिलखती हुई आरोपी के आगे हाथ जोड़कर खुद को छोड़ने की भीख मांग रही है। आरोप है कि अय्याज अक्सर प्लास्टिक की बोतल में कोई नशीला तरल पदार्थ लेकर आता था और महिला को जबरन पिला देता था। इसके बाद वह उर्दू में कुछ बुदबुदाता था और इसे ‘काला जादू’ व सम्मोहन का असर बताकर महिला के साथ बार-बार घिनौना काम करता था। बदनामी और पति को वीडियो भेजने की धमकी देकर आरोपियों ने पीड़िता से करीब 4 लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

छिंदवाड़ा से बुलाए मौलाना ने कलमेस्वर में कराया जबरन निकाह

प्रताड़ना की सारी हदें पार करते हुए, बीते 31 मई को आरोपी अय्याज और उसका साथी अमीन शेख महिला को जबरन अगवा कर कलमेस्वर ले गए। वहाँ इस घिनौनी साजिश को कानूनी जामा पहनाने के लिए मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से मौलाना मजरत महमूद मकसूद को विशेष रूप से बुलाया गया था। मौलाना ने डरी-सहमी महिला की मर्जी के खिलाफ कुछ धार्मिक रस्में पूरी करवाईं और बंदूक की नोक पर ‘कुबूल है’ कहलवाकर जबरन निकाह करा दिया। मौलाना ने वहीं यह भी घोषणा कर दी कि अब महिला का धर्म परिवर्तन हो चुका है।

पुलिस खंगाल रही है निकाहनामा, बड़े सिंडिकेट का अंदेशा

जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और अब तीनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस अब आरोपियों के कब्जे से जबरन तैयार कराया गया निकाहनामा (मैरिज सर्टिफिकेट) बरामद करने का प्रयास कर रही है। साथ ही इस बात की भी गहराई से तफ्तीश की जा रही है कि क्या इस घिनौने धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है और क्या इन दरिंदों ने पहले भी किसी और महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply