-1787106676586_v.webp)
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में मंगलवार को देर रात उधार सिगरेट देने से मना करने पर वृद्ध दुकानदार श्रीपाल गुप्ता की फावड़े से काट कर हत्या कर दी गई। गांव के ही हत्यारोपित ने भाई व पिता के साथ मिलकर घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या से संबंधित तथ्यों को जुटाने के साथ ही फारेंसिक जांच कराने के लिए तथ्य जुटाए।
गांव नारायणपुर में 65 वर्षीय वृद्ध श्रीपाल गुप्ता घर में ही परचूनी की दुकान चलाते थे। उसी गांव के ही सुनील उर्फ भोला ने मंगलवार रात को उधार सिगरेट मांगी तो पहली बार उन्होंने दे दी। इसके बाद वह दोबारा सिगरेट उधार में लेने लेने के लिए पहुंचे तो दुकानदार ने मना कर दिया।
इसी बाद गुस्सा होकर सुनील ने अपने भाई सुशील और पिता महेंद्र पाल उर्फ मुन्ना सेठ के साथ मिलकर फावड़े व लाठी डंडे लेकर श्रीपाल को उसके घर में घुसकर मारा पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
श्रीपाल को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद बरेली के हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने रात में ही गांव में पहुंचकर हत्या से संबंधित साक्ष्यों को जुटाया। स्वजन ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।



