Madhya Pradesh

मोक्ष की चाह में युवक ने कुल्हाड़ी से काटा प्राइवेट पार्ट, बोला- भगवान का भजन करूंगा

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने मोक्ष की प्राप्त कि लिए कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट लिया. युवक ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया, ताकि भविष्य में पाप से बचा जा सके, और भगवान की सच्चे मन से अराधना की जा सके. हालांकि, युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, उस बार में पुलिस को भी सूचना दे दी गई है.

मोक्ष की चाह में युवक ने कुल्हाड़ी से काटा प्राइवेट पार्ट, बोला- भगवान का भजन करूंगा
मोक्ष की चाह में युवक ने कुल्हाड़ी से काटा प्राइवेट पार्ट, बोला- भगवान का भजन करूंगा

जानकारी के मुताबिक, छतरपुर जिले में एक युवक ने कथित रूप से मोक्ष प्राप्ति और भविष्य में पाप से बचने की सोच के चलते कुल्हाड़ी से अपना ही गुप्तांग काट लिया. गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

कुल्हाड़ी से काट लिया गुप्तांग

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद अस्पताल पहुंचे युवक का व्यवहार सामान्य दिखाई दिया. स्ट्रेचर पर लेटे हुए युवक ने न तो दर्द की शिकायत की और न ही अपने फैसले पर कोई पछतावा जताया. मीडिया से बातचीत के दौरान वह हंसते हुए बात करता रहा.

युवक ने बताया कि उसने यह कदम इसलिए उठाया ताकि भविष्य में किसी प्रकार के पाप की संभावना न रहे और वह भगवान के भजनपूजन में अपना जीवन व्यतीत कर सके. उसने कहा कि उसे अपने निर्णय पर कोई दुख नहीं है और वह इसे अपनी आध्यात्मिक सोच से जोड़कर देखता है.

नहीं हुआ कोई पछतावा

बातचीत के दौरान युवक ने यह भी बताया कि उसकी बेटी की शादी आगामी 20 तारीख को तय है. जब उससे इस स्थिति में शादी की जिम्मेदारियों के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि समाज और परिवार उसका सहयोग करेंगे.

युवक के अनुसार, उसने वारदात को अंजाम देने के लिए कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया था. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. फिलहाल चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. प्रारंभिक स्तर पर यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे कोई मानसिक, धार्मिक या अन्य कारण तो नहीं है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply