India

IND vs AFG: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में 3 तो अफगानिस्तान टीम में हुए 4 बदलाव, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम इस मुकाबले से पहले दोनों वनडे मैचों में जीत हासिल कर चुकी है और ऐसे में भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला सिर्फ औपचारिकता मात्र है, वहीं अफगानिस्तान की टीम इस मैच को जीतकर अपनी इज्जत बचाने के लिए मैदान में उतर रही है.

IND vs AFG: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में 3 तो अफगानिस्तान टीम में हुए 4 बदलाव, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम आज के मैच में कई बदलाव के साथ उतर रही है, वहीं अफगानिस्तान की टीम ने आज के मैच के लिए 4 बड़े बदलाव किए हैं. आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका दिया है.

IND vs AFG: भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हशमतुल्लाह शहीदी ने कही ये बात

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया में बदलाव को लेकर बात करते हुए कहा कि

“पिच बहुत अच्छी लग रही है. मैं भी पहले बैटिंग ही करता. पिछले मैच में काफी गर्मी थी और यहाँ भी हालात वैसे ही रहने वाले हैं. हमें बस उन एरियाज़ पर लगातार अच्छा खेलना है, जिन पर हम ध्यान दे रहे हैं. चेज़िंग एक ऐसी चीज़ है जिसमें हम अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं. टीम में तीन बदलाव हैं. प्रसिद्ध, हर्ष और नितीश रेड्डी की वापसी हुई है.”

वहीं अफगानिस्तान की कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने अपनी प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किए हैं और इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“हम आज पहले बैटिंग करना चाहते हैं. भारत में इस महीने हमेशा गर्मी रहती है. विकेट भी अच्छा लग रहा है. यह सूखा और सख्त है. उम्मीद है कि बैटिंग में हमें अच्छी शुरुआत मिलेगी. पिछले दो मैचों में हमसे कुछ गलतियां हुईं और हम उस तरह नहीं खेल पाए जैसा पहले खेलते रहे हैं. उम्मीद है कि आज हम वापसी करेंगे, अच्छी पार्टनरशिप करेंगे और सही जगहों पर बॉलिंग करेंगे. चार बदलाव किए गए हैं. नबी वापस आ गए हैं, अज़मत खेल रहे हैं. ज़ियाउररहमान और फरीद मलिक भी टीम में हैं.”

IND vs AFG तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज़ , इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी , दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक.

भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल , श्रेयस अय्यर, ईशान किशन , नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply