Manav Suthar Debut: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए मानव सुथार डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें टॉस से पहले टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने डेब्यू कैप दिया। इसके साथ ही वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 319वें खिलाड़ी बन गए हैं। आपको बता दें कि 2021 के बाद पहली बार किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर को टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है।

मानव सुथार ने साल 202122 में राजस्थान की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि उनके करियर के पहले मैच का प्रदर्शन उतना यादगार नहीं रहा, लेकिन इसके बाद उन्होंने राजस्थान के लिए कमाल की गेंदबाजी की। रणजी ट्रॉफी 202526 के सीजन में उन्होंने अपनी बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए सिर्फ पांच पारियों में ही 18 विकेट अपने नाम किए थे। साल 2022 में पुडुचेरी के खिलाफ खेला गया मैच उनके करियर के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक रहा, वहां उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 11 विकेट अपने नाम किए थे।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा रहा है मानव सुथार का रिकॉर्ड
मानव सुथार ने अब तक 29 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर 129 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी में भी कुछ उपयोगी पारियां खेली हैं। मानव ने बल्लेबाजी करते हुए फर्स्ट क्लास में 945 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। इसके साथ ही लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। वहां उन्होंने अपने लिस्टए करियर में 34 विकेट और टी20 फॉर्मेट में कुल 25 विकेट हासिल किए हैं।
IND vs AFG: टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी , अफसर जजई , अज़मतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी
साई सुदर्शन करेंगे नंबर 3 पर बैटिंग
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से एक दिन पहले ही टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि मानव सुथार या हर्ष दुबे में से किसी एक को इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने ये सभी साफ कर दिया था कि इस मुकाबले में साई सुदर्शन टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे।
यह भी पढ़ें



