India

IND vs ENG: 3 घंटे पहले शुरू होगा मुकाबला, नही खराब करनी पड़ेगी नींद, जानिए कब और कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच

IND vs ENG: भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज खेलने में व्यस्त है। बता दें कि इस सीरीज के 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से एक मुकाबले में भारतीय टीम टीम ने जीत हासिल की वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बाजी मार ली है। अब सीरीज 11 से बराबर हो गई है।

IND vs ENG: 3 घंटे पहले शुरू होगा मुकाबला, नही खराब करनी पड़ेगी नींद, जानिए कब और कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच

इस सीरीज का अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाने वाला है, जिसके लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरु कर दी है, लेकिन इस मैच से पहले खबर सामने आ रही है कि मैच के समय में बदलाव किया गया है। तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा मैच कितने बजे खेला जाने वाला है।

IND vs ENG तीसरे ODI का बदला समय

IND vs ENG के बीच समय की बात करें तो इस सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार 3:30 बजे खेला गया था वही इस सीरीज का दूसरा मैच मैच 5:30 बजे शुरु किया गया था। लेकिन अब तीसरे मैच के समय में बदलाव किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीड का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में भारतीय समय के अनुसार 2:30 बजे शुरु किया जाने वाला है।

इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर खबर सामने आ रही है कि भारतीय टीम के विस्फोटक खिलाड़ी रोहित शर्मा का भी यह मैच आखिरी होने वाला है। इस मैच के बाद हिट मैन वनडे प्रारुप से भी संन्यास लेने वाले हैं, लेकिन अभी इस बारे आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग 11

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे सीरीज के मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें शुभमन गिल , श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरुनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया जाने वाला है।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग 11

भारतीय टीम के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें हैरी ब्रूक , जोस बटलर , बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रुट, सैम करन, विल जैक्स, गम एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, सकिब महमूद जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जाने वाला है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply