Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में आज भारतीय महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया की टीम से हुआ, जहां भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर की तूफानी अर्द्धशतकीय पारी और स्मृति मंधाना की बदौतल 170 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा.

भारतीय टीम जब इस लक्ष्य का बचाव करने उतरी तो शानदार गेंदबाजी की, लेकिन दूसरे तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी. ऑस्ट्रेलिया ने 1 ओवर पहले ही 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया और भारतीय टीम इस आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है.
भारत ने स्मृति और Harmanpreet Kaur की बदौलत बनाया विशाल स्कोर
भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने किया, इन दोनों बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए पॉवरप्ले में 43 रन जोड़े, इसके बाद इन दोनों ने तेजी से रन बनाना जारी रखा, पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 55 गेंदों में 66 रनों की साझेदारी हुई. शेफाली वर्मा 26 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुईं.
इसके बाद जेमिमा बल्लेबाजी के लिए आईं, लेकिन उनकी गलती की वजह से स्मृति मंधाना रन आउट हुईं, स्मृति ने 37 गेंदों में 38 रन बनाए, इसके बाद जिम्मेदारी थी कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा के हाथो में दोनों ने भारत को एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन जेमिमा बड़े शॉट नही लगा पा रहीं थीं.
ऐसे में हरमनप्रीत कौर ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर ऋचा घोष को बुलाया, जेमिमा 28 गेंदों में 34 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं. हालांकि ऋचा को सिर्फ 1 गेंद खेलने का ही मौका मिला. दूसरे छोर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा, उन्होंने अंतिम ओवर में लगातार 3 छक्के जड़े. 5वीं गेंद पर वो आउट हुईं, उसके बाद आई दीप्ती शर्मा ने अंतिम गेंद पर चौका लगाया और भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 170 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा.
Harmanpreet Kaur की खराब कप्तानी बनी अंत में हार की वजह
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुरुआत में काफी अच्छे से अपने गेंदबाजों को रोटेट किया, लेकिन अंत में आकर वो दबाव में आईं और 17वें ओवर में मैच पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में चला गया. ऑस्ट्रेलिया ने 17वें ओवर में रेणुका सिंह को 17 रन लगाए, वहीं 18वें ओवर में जब दीप्ती शर्मा गेंदबाजी के लिए आईं तो मैच भारत के हाथ से निकल चूका था. ऑस्ट्रेलिया ने उस ओवर में 12 रन बटोरा और मैच को अपने नाम किया.
भारतीय टीम इस लक्ष्य का बचाव नही कर सकी और ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 22, लीचफिल्ड ने 24 रन बनाए, लेकिन एश्ले गार्डनर और एलिस पेरी ने अर्द्धशतक जड़कर भारतीय टीम से इस मैच को छीन लिया, इसी के साथ टीम इंडिया का सफर अब आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में खत्म हो चूका है.
हरमनप्रीत कौर ने दोनों पारियों की 17वें ओवर में गलती की, पहले तो उन्होंने अपने सबसे बड़े हिटर ऋचा घोष को बाहर रखा, उन्हें सिर्फ 1 गेंद खेलने के लिए लेकर आईं, जबकि जेमिमा को रिटायर्ड करके उन्हें ऋचा घोस को अंतिम 3 ओवरों में मौका देना चाहिए था, जिससे भारतीय टीम आसानी से 180 रनों के पार जा सकती थी, वहीं गेंदबाजी के दौरान 17वां ओवर उन्होंने रेणुका सिंह ठाकुर को देकर मैच का पूरा मूमेंटम ऑस्ट्रेलिया के हाथो में दे दिया और यही टीम इंडिया के हार की वजह बनी.



