India

अमरावती में नाबालिग छात्रा का पीछा कर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पोक्सो के तहत मामला दर्ज

Amravati POCSO Case: दर्यापुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का लगातार पीछा करने, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने वाले 18 वर्षीय युवक के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सप्तमेश घुगरे 18 के रूप में हुई है।

अमरावती में नाबालिग छात्रा का पीछा कर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पोक्सो के तहत मामला दर्ज
अमरावती में नाबालिग छात्रा का पीछा कर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पोक्सो के तहत मामला दर्ज

नंबर ब्लॉक करने पर शुरू की प्रताड़ना

शिकायत के अनुसार पीड़िता और आरोपी वर्ष 202425 में दसवीं कक्षा में साथ पढ़ते थे। उस दौरान दोनों के बीच मोबाइल पर मैसेज के जरिए बातचीत होती थी। इस बीच आरोपी युवक पीड़िता पर अपना अधिकार जताने लगा और उसे किसी और से बात न करने के लिए मजबूर करने लगा। आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।

मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर छात्रा का पीछा

इसके बाद आरोपी दूसरे नंबरों से फोन करके उसे परेशान करने लगा। ब्लाग करने पर धमकी पीड़िता जब रोजाना सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे के बीच टाइपिंग क्लास के लिए आतीजाती थी, तब आरोपी उसका पीछा करता था। वह जबरन बस में चढ़कर पीड़िता को बुरी नीयत से घूरता था और कहता था, मुझसे शादी कर, मेरा नंबर ब्लॉक क्यों किया अगर बात नहीं की, तो तेरी मां को हमारे बारे में सब बता दूंगा।

ये भी पढ़े:

अमरावती में युवक पर पोक्सो केस

इस डर से पीड़िता ने घर पर कुछ नहीं बताया। हद तो तब हो गई जब आरोपी हाथ में लाठी लेकर पीड़िता के घर के सामने घूमने लगा। उसने पीड़िता को देखते ही नंबर ब्लॉक करने की बात पर जमकर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से घबराए बिना पीड़िता ने परिजनों के साथ दर्यापुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply