India

​INDIA Bloc Protest: Rahul-Priyanka राजघाट पहुंचे, सैकड़ों कार्यकर्ता साथ, पुलिस ने की बैरिकेडिंग, राहुल-खड़गे थोड़ी देर में गांधी स्मारक पर देंगे धरना

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ के तीसरे दिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद राजघाट पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस और विपक्षी कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। राजघाट के सभी गेटों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राहुलखड़गे थोड़ी देर में गांधी स्मारक पर देंगे धरना, सरकार को सद्बुद्धि देने की करेंगे प्रार्थनाराहुलखड़गे थोड़ी देर में गांधी स्मारक पर देंगे धरना, सरकार को सद्बुद्धि देने की करेंगे प्रार्थना

​INDIA Bloc Protest: Rahul-Priyanka राजघाट पहुंचे, सैकड़ों कार्यकर्ता साथ, पुलिस ने की बैरिकेडिंग, राहुल-खड़गे थोड़ी देर में गांधी स्मारक पर देंगे धरना

राजघाट पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि INDIA गठबंधन के सांसद राजघाट जाकर शांतिपूर्वक बैठेंगे और प्रार्थना करेंगे। उनका कहना है कि वे महात्मा गांधी से प्रार्थना करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सद्बुद्धि मिले।

वोट चोरी और चुनाव आयोग का मुद्दा

विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। INDIA ब्लॉक का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है और इसी मुद्दे को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले BJP आजादी छीन रही

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई थी, जबकि उनके मुताबिक BJP आजादी और लोकतंत्र को छीनने का काम कर रही है। उन्होंने महंगाई और युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।

राजघाट पर पुलिस ने लगाया प्रतिबंध

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राजघाट पर किसी भी तरह से जुटने पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद INDIA ब्लॉक के सांसद राजघाट जा रहे हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

CEC के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का रुख नहीं बदला है। INDIA ब्लॉक का कहना है कि वह इस मांग को लेकर सड़कों पर अपना विरोध जारी रखेगा।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply