IndiaTrending

India-UAE दोस्ती की नई मिसाल, PM Modi के विमान को F-16 फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान के शुक्रवार को खाड़ी देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही एक विशेष सम्मान के रूप में, संयुक्त अरब अमीरात के एफ16 लड़ाकू विमान ने उनकी अगवानी की।
मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात के दौरान कहा ‘‘ आज आपकी वायु सेना ने जिस तरह मेरी आगवानी की वह भारत के लोगों के लिए सम्मान की बात है। काफी समय से हमारी फोन पर बातचीत हो रही थी, लेकिन मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए उत्सुक था। आज आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई।’’

सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ की रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जा रहे विमान ने यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, उसका स्वागत सैन्य विमान ने किया।
रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘स्क्वाड्रन लीडर ने स्वागत के तौर पर विमान की हवाई अड्डे तक अगवानी करने की अनुमति मांगी।’’

शेख मोहम्मद बिन जायद ने प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उनका स्वागत किया, जो दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता को दर्शाता है।
मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘मैं अपने भाई और यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा विशेष स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply