CrimeIndiaTrending

दारोगा, सिपाही और CRPF:जवानों ने किया गैंगरेप! अमरोहा के फॉर्म हाउस में पहुंची थी 23 की युवती

दारोगा, सिपाही और CRPF:जवानों ने किया गैंगरेप! अमरोहा के फॉर्म हाउस में पहुंची थी 23 की युवती

अमरोहा के एक फार्म हाउस में 23 साल की युवती से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने CRPF के एक इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल के साथ यूपी पुलिस के एक दारोगा और हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती के परिचित थे और 22 सितंबर को उसके साथ हसनपुर इलाके में पहुंचे थे.

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक फार्म हाउस में 23 साल की युवती से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें CRPF का एक इंस्पेक्टर, एक हेड कॉन्स्टेबल, अमरोहा में तैनात यूपी पुलिस का एक दारोगा और एक हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, घटना 22 और 23 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात की है. हसनपुर इलाके के एक फार्म हाउस में युवती के साथ गैंगरेप का आरोप है. पीड़िता की तहरीर पर हसनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब पीड़िता के बयान, घटनास्थल और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

अमरोहा के एसपी लखन सिंह यादव के मुताबिक, पीड़िता पहले से CRPF के आरोपी जवान मोहित उर्फ विक्की और निरीक्षक लालाराम यादव को जानती थी. पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवती की मुलाकात मोहित से हरियाणा के सोनीपत में हुई थी.

पुलिस का कहना है कि 22 सितंबर को पीड़िता CRPF में हेड कॉन्स्टेबल मोहित और CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव के साथ अमरोहा के हसनपुर इलाके में पहुंची थी. यहां मोहित की मुलाकात अपने पुराने परिचित और हसनपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय तोमर से हुई. इसके बाद सभी लोग झुलपुरी स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे. पुलिस के अनुसार, वहां रुकने के लिए दो कमरे किराये पर लिए गए थे.

खाना लेकर फार्म हाउस पहुंचा था पुलिसकर्मी

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, कुछ समय बाद हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद भी खाना लेकर फार्म हाउस पहुंचा था. इसी दौरान युवती के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती की गई. पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि देर रात और अर्ली मॉर्निंग पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले महिला को सुरक्षित किया गया. इसके बाद उससे पूरी जानकारी ली गई. पुलिस के अनुसार, महिला की लिखित तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया और नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई.

इस मामले में हसनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान CRPF हेड कॉन्स्टेबल विक्की उर्फ मोहित, CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव, हसनपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, मोहित की तैनाती CRPF की पांचवीं बटालियन दिल्ली में है, जबकि लालाराम यादव 156वीं बटालियन न्यू बोगाईगांव, असम में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. संजय तोमर हसनपुर थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात बताए गए हैं, जबकि प्रमोद की तैनाती पुलिस लाइन में बताई गई है.

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि फार्म हाउस में उस रात वास्तव में क्या हुआ और चारों आरोपियों की इसमें अलग-अलग भूमिका क्या थी. जांच में पुलिस पीड़िता के बयान के अलावा घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी को भी देख रही है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीड़िता और विक्की उर्फ मोहित और लालाराम से पहले से परिचित थी. उसकी मुलाकात सीआरपीएफ जवान मोहित से हरियाणा के सोनीपत में हुई थी. इसके बाद 22 सितंब को वह मोहित जो और लालाराम यादव के साथ अमरोहा के हसनपुर इलाके में पहुंची थी. मोहित का पूर्व परिचित सब इंस्पेक्टर संजय तोमर हसनपुर में तैनात है, उससे मुलाकात हुई.

पूरे मामले को लेकर एसपी ने क्या बताया?

SP लखन सिंह यादव के मुताबिक, युवती ने संजय, प्रमोद और दो CRPF कर्मी लालाराम और मोहित पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. महिला सीआरपीएफ जवान लालाराम और मोहित की परिचित थी, उनके साथ ही वह हसनपुर इलाके में आई थी. आरोप है कि उसे धार्मिक स्थल ले जाने के बहाने बुलाया गया और रास्ते में रेप किया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों CRPF कर्मी युवती को मुजफ्फरनगर से लेकर आए थे.

पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. इनमें सीआरपीएफ जवान विक्की उर्फ मोहित निवासी मुजफ्फरनगर, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव निवासी अलवर, राजस्थान, सब इंस्पेक्टर संजय तोमर निवासी बागपत और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद निवासी मुजफ्फरनगर शामिल हैं. एसपी लखन सिंह यादव ने कहा है कि जांच में जिसकी जो भी भूमिका सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. सभी आरोपियों को कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया जा रहा है. फिलहाल मामला पुलिस जांच में है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply