India

International Yoga Day: रोजाना सिर्फ 10 मिनट योग की डालें आदत, शरीर में दिखते हैं ये बदलाव

आज योग को लाखों को लोग अपने रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं. इसलिए इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठते हैं. एक सवाल ये भी है कि अगर रोजाना सिर्फ 10 मिनट योग किया जाए तो शरीर में कौन से बदलाव आते हैं. दरअसल, योग को सिर्फ शारीरिक मुद्राओं तक सीमित न समझें क्योंकि इसमें श्वास, ध्यान, अनुशासन और मेंटल हेल्थ बैलेंस भी शामिल है. साल 2015 में को मनाए जाने की शुरुआत हुई.

International Yoga Day: रोजाना सिर्फ 10 मिनट योग की डालें आदत, शरीर में दिखते हैं ये बदलाव

भारत से योग का गहरा नाता है और इसका इतिहास करीब 5000 साल पुराना बताया जाता है. ये एक पुरानी पद्धति है जिसके जरिए शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलनसामंजस्य स्थापित करने में मदद मिलती है.

फिजिकली और मेंटली फिट रखने वाले योग को नियमित रूप से करना बहुत जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप एक महीना भी इसे 10 मिनट रोज करते हैं तो शरीर में कौन से बदलाव आते हैं. जानें…

10 मिनट का योग क्यों है जरूरी

आज के समय में ज्यादातर लोगों के पास समय की कमी है. कुछ बिजी लाइफस्टाइल में बड़े गोल सेट तो कर लेते हैं लेकिन वो इन्हें पूरा नहीं कर पाते. इस वजह से छोटे गोल भी अधूरे रह जाते हैं. अगर आप योग के लिए 10 मिनट का समय निकाल लेते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इससे बॉडी एक्टिव हो पाती है और मांसपेशियों में मजबूती आती है.

स्ट्रेस होता है कम

अगर आप योग को अपने रूटीन का हिस्सा बनाते हैं तो इससे मन शांत होता है. इस तरह स्ट्रेस कम होता है क्योंकि माइंड रिलैक्स फील करता है. स्ट्रेस में रहना आजकल आम हो गया है और इसे कम करने का बेस्ट तरीका योग है. एक्सपर्ट कहते हैं कि भ्रामरी प्राणायाम, डीप ब्रीदिंग और अनुलोमविलोम को करके मानसिक तनाव से राहत पाई जा सकती है.

वेट कंट्रोल में मददगार

जंक फूड्स, फिजिकली फिट न रहना और हर समय स्ट्रेस जैसी दिक्कतों की वजह से वेट बढ़ने लगता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि इस वजह से मेटाबॉलिज्म बिगड़ता है और शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है. उम्र बढ़ने के साथसाथ मेटाबॉलिज्म से जुड़ी दिक्कतें होने लगीत हैं. इसलिए इसे बूस्ट करना जरूरी है. 10 मिनट का योग करने से भी मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है.

बेहतर नींद आना

बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और मानसिक तनाव की वजह से कभीकभी नींद न आने की समस्या हो जाती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि योग से स्ट्रेस दूर होता है और रात में बेहतर नींद आती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि इसके लिए रोजाना श्वानासन और मेडिटेशन करना बेहद जरूरी है.

दिनभर शरीर में एनर्जी

काम या ऑफिस जाने के कुछ देर बाद ही लो फील होने लगता है. इसका एक बड़ा कारण मानसिक तनाव है. आप ताड़ासन, भुजंगासन और सूर्य नमस्कार के रूटीन को फॉलो करते हैं तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है. इन योगासन को करने से शरीर में सुस्ती दूर होती है और बॉडी दिनभर एनर्जेटिक फील करती है.

पाचन का दुरुस्त होना

भारत में एक बड़ी आबादी बिगड़े हुए पाचन सामना करन रही है. लोगों को हर समय अपच, एसिडिटी, गैस और पाचन से दूसरी समस्याएं बनी रहती हैं. योग इनका एक बड़ा इलाज है और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए रोजाना पवनमुक्तासन, बालासन और वज्रासन को करना चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply