CricketIndia

IPL 2026: कोहली के तूफान में उड़ी गुजरात, टॉप-2 में RCB की एंट्री, इन टीमों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा

Satya Report: IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 विकेट से हराया। RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और गुजरात को 20 ओवर में 205/3 तक रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 206/5 बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत से टीम ने पॉइंट्स टेबल में भी उछाल मारा।

IPL 2026: कोहली के तूफान में उड़ी गुजरात, टॉप-2 में RCB की एंट्री, इन टीमों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा
IPL 2026: कोहली के तूफान में उड़ी गुजरात, टॉप-2 में RCB की एंट्री, इन टीमों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा

टॉप2 में पहुंची RCB

इस जीत के साथ RCB ने 7 मैचों में 5 जीत दर्ज कर ली हैं, जबकि 2 मुकाबलों में उसे हार मिली है। टीम अब 10 अंकों और +1.101 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। मैच से पहले वह तीसरे नंबर पर थी। वहीं पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम है, जबकि राजस्थान रॉयल्स 10 अंकों के बावजूद नेट रन रेट कम होने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

No Team P W L T NR PTS NRR
1 पंजाब किंग्स 6 5 0 0 1 11 +1.420
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 5 2 0 0 10 +1.101
3 राजस्थान रॉयल्स 7 5 2 0 0 10 +0.790
4 सनराइजर्स हैदराबाद 7 4 3 0 0 8 +0.820
5 चेन्नई सुपर किंग्स 7 3 4 0 0 6 +0.118
6 दिल्ली कैपिटल्स 6 3 3 0 0 6 0.130
7 गुजरात टाइटन्स 7 3 4 0 0 6 0.790
8 मुंबई इंडियंस 7 2 5 0 0 4 0.736
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 2 5 0 0 4 1.277
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 0 1 3 0.879

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन में कमजोर रहा है। टीम ने 7 में से केवल 3 मैच जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है। 6 अंकों और 0.790 नेट रन रेट के साथ वह सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसके आगामी मैच बेहद अहम होंगे।

एकतरफा अंदाज में जीत

इस मैच में गुजरात की ओर से ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 58 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसके अलावा शुभमन गिल ने 32 रन, जोस बटलर ने 25 रन और जेसन होल्डर ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया।

 

RCB की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने एकएक विकेट लिया। जवाब में RCB के लिए ने 44 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए। अंत में क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 23 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply