Satya Report: आईपीएल 2026 में गुरुवार को एक अहम मुकाबला खेला गया। इसमें गुजरात टाइटंस और आरसीबी की टीमें आमने सामने थीं। गुजरात ने मैच अपने नाम कर लिया और और आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। बड़ी बात ये भी है कि इसके बाद भी अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोनों टीमें जहां पहले थीं, वहीं पर बनी हुई हैं। हालांकि इतना जरूर है कि गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

गुजरात ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया
अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल के 42वें मैच में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 19.2 ओवर में केवल 155 रन ही बनाए थे। इस टीम की शुरुआत तो अच्छी हुई थी, लेकिन बाद में जो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, वो काफी देर तक जारी रहा। हालांकि ये कोई बहुत बड़ा स्कोर नहीं था, लेकिन इसके बाद भी गुजरात टाइटंस को लक्ष्य हासिल करने में 15.5 ओवर लग गए। गुजरात ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
पंजाब किंग्स का पहले नंबर पर कब्जा, हार के बाद भी आरसीबी दूसरे ही स्थान पर
अब बात अगर अंक तालिका की करें तो पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक लेकर पहले नंबर पर बनी हुई है, वहीं आरसीबी का दूसरे नंबर पर कब्जा है। इस मैच से पहले आरसीबी के पास 12 अंक थे, जो अभी भी हैं। यानी उसकी सेहत पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। वहीं बात अगर गुजरात टाइटंस की करें तो उसके मैच से पहले 8 अंक थे, जो अब बढ़कर 10 हो गए हैं। हालांकि टीम इसके बाद भी पांचवें स्थान पर है। इस वक्त आरसीबी, एसआरएच और आरआर के बराबर 12 अंक हैं। यानी जीटी को एक और जीत चाहिए होगी, तब वो टॉप 4 में एंट्री करने की स्थिति में पहुंचेगी। साथ ही उम्मीद करनी होग कि जो टीमें 12 अंक लेकर बैठी हैं, उसमें से कोई हारे।
नीचे वाली टीमों की हालत काफी खराब
टॉप की 4 टीमें और नंबर 5 की गुजरात टाइटंस को छोड़ दिया जाए तो सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर, मुंबई इंडियंस और एलएसजी की हालत बहुत खराब है। ये टीमें इइस वक्त इतने पीछे चल रही हैं कि एक दो जीत से काम नहीं बनेगा। इन्हें लगातार जीत के रास्ते पर आगे बढ़ते चले जाना होगा, तभी उनके लिए आगे की संभावना बनेगी। नहीं तो खेल यहीं पर खत्म हो जाएगा।
आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच
आज की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। ये मैच जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा। आज का मैच दिल्ली के लिए बहुत अहम है। टीम अभी छह अंक लेकर सातवें स्थान पर है। आज जीत दर्ज कर टीम छठे नंबर तक पहुंच सकती है। वहीं अगर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा तो वो पहलं नंबर पर पहुंच सकती है।



