TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ से कश्मीर घूमने का शानदार मौका, IRCTC लाया 5 रात-6 दिन का खास टूर पैकेज

​लखनऊ से कश्मीर घूमने का शानदार मौका,  IRCTC लाया 5 रात-6 दिन का खास टूर पैकेज

लखनऊ। अगर आप कश्मीर की खूबसूरत वादियों की सैर करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। IRCTC लखनऊ से कश्मीर के लिए खास हवाई टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में यात्रियों को श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग समेत कई खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी।

3 अक्टूबर से शुरू होगी कश्मीर यात्रा

IRCTC का यह टूर 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। यानी यात्रियों को 5 रात और 6 दिन कश्मीर घूमने का मौका मिलेगा। यात्रा के लिए लखनऊ से श्रीनगर आनेजाने की फ्लाइट की सुविधा पैकेज में शामिल है।

होटल से लेकर खाने तक की सुविधा

टूर पैकेज में यात्रियों के ठहरने के लिए थ्री स्टार होटल और हाउस बोट की व्यवस्था की गई है। खानेपीने की सुविधा भी पैकेज में शामिल रहेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अलग से इन व्यवस्थाओं की चिंता नहीं करनी होगी।

इन खूबसूरत जगहों की होगी सैर

कश्मीर टूर के दौरान यात्रियों को कई प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाएगा। इनमें शामिल हैं

श्रीनगर और प्रसिद्ध डल झील

सोनमर्ग
गुलमर्ग
पहलगाम
बेताब घाटी
चंदनवारी
आरू घाटी
शंकराचार्य मंदिर
मुगल गार्डन
निशात बाग
चश्मेशाही
शालीमार गार्डन
हजरतबल दरगाह

गुलमर्ग गोंडोला का शुल्क अलग

गुलमर्ग में प्रसिद्ध गोंडोला केबल कार की सवारी भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। हालांकि, इसका शुल्क टूर पैकेज में शामिल नहीं है। यात्रियों को इसके लिए अलग से भुगतान करना होगा।

कितनी है टूर पैकेज की कीमत?

IRCTC के अनुसार पैकेज की कीमत यात्रियों की संख्या और ठहरने की व्यवस्था के आधार पर अलगअलग है।

एक व्यक्ति: 49,100
दो व्यक्तियों के लिए: 43,000 प्रति व्यक्ति
तीन व्यक्तियों के लिए: 41,500 प्रति व्यक्ति
बच्चा : 33,100
बच्चा : 30,500

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग

इस कश्मीर टूर पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। इच्छुक यात्री लखनऊ के पर्यटन भवन, गोमती नगर स्थित IRCTC कार्यालय से बुकिंग करा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। अगर आप अक्टूबर में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का यह पैकेज आपके लिए सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply