IndiaTrending

बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान

Agra Sampoorna Samadhan Diwas: सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगातेलगाते जब कोई फरियादी थक जाता है तो उसके लिए किसी अधिकारी द्वारा समस्या का समाधान कर देना महज एक आदेश नहीं, बल्कि बड़ी राहत होती है। आगरा में ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया, जब तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए परेशान किसान समस्या का समाधान होने के बाद जिलाधिकारी के पास पहुंचा और अपने साथ लाए जंगली ककोड़े देकर उनका आभार जताने की इच्छा व्यक्त की।

बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान

राजस्व निरीक्षक और लेखपाल पर पैमाइश टालने का आरोप

तहसील बाह के बसई अरेला निवासी किसान रामप्रकाश पुत्र रोशनलाल की भूमि की पैमाइश करीब तीन वर्षों से लंबित थी। किसान का आरोप था कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल लगातार पैमाइश को टाल रहे थे। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने पर किसान ने 6 जुलाई को तहसील बाह के संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनीष बंसल के सामने अपनी समस्या रखी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व निरीक्षक से तत्काल जवाब तलब किया और पैमाइश लंबित रखने पर नाराजगी जताई। इसके बाद किसान की भूमि की पैमाइश का कार्य पूरा कराया गया।

पैमाइश होने के बाद मिली राहत खुश हुआ किसान

पैमाइश होने के बाद मिली राहत से खुश किसान रामप्रकाश शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा। किसान ने कहा कि उसकी तीन साल पुरानी समस्या का समाधान हुआ है और उसे बड़ी राहत मिली है।

इसी दौरान किसान ने अपने साथ लाए थैले से निकाले और जिलाधिकारी को देने की इच्छा जताई। किसान का यह सहज अंदाज देखकर जिलाधिकारी भी मुस्कुरा उठे। तीन साल तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने वाले किसान के चेहरे पर समस्या के समाधान की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

यह पूरा घटनाक्रम इस बात की तस्वीर भी पेश करता है कि और समाधान दिवस जैसे मंच फरियादियों के लिए कितने महत्वपूर्ण हो सकते हैं, बशर्ते शिकायतों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई हो।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील समाधान दिवस और प्रतिदिन होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि पैमाइश, चकरोड पर अतिक्रमण और सार्वजनिक भूमि से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारीकर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply