India

​Kathua Cisf Camp Firing: कठुआ CISF कैंप में ड्यूटी बदलते वक्त एक साथी ने गोलियां चलाई, असिस्टेंट कमांडेंट सहित चार जवानों की मौत, जांच के आदेश

Kathua Cisf Camp Firing: जम्मूकश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में मंगलवार शाम कैंप में फायरिंग की घटना सामने आई। 

​Kathua Cisf Camp Firing: कठुआ CISF कैंप में ड्यूटी बदलते वक्त एक साथी ने गोलियां चलाई, असिस्टेंट कमांडेंट सहित चार जवानों की मौत, जांच के आदेश

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शिफ्ट बदलने के दौरान जवानों में बहस हुई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। एक जवान ने जवानों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इसमें चार जवान घायल हो गए। बाद में चारों ने दम तोड़ दिया।

यह घटना कठुआ के बसोहली क्षेत्र के माशका इलाके में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के बाद कैंप में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा से जुड़ी टीमें मौके पर पहुंचीं। 

कैंप के चार CISF कर्मियों की मौत

फायरिंग की घटना में चार CISF कर्मियों की मौत की पुष्टि रिपोर्टों में की गई है। इनमें एक असिस्टेंट कमांडेंट , एक सबइंस्पेक्टर और दो अन्य जवान शामिल बताए गए हैं। 

कुछ रिपोर्टों में मृतकों की पहचान अंकित कुमार पांडे, लक्ष्मण सिंह, रफीक अहमद और संदीप कुमार के तौर पर दी गई है।

Four Central Industrial Security Force personnel were shot dead by a 2009batch Head Constable of the force following a verbal argument among them over an issue at the SewaII Hydroelectric Project unit in Kathua. The incident took place around 7 pm. The accused Head…

— ANI September 29, 2026

विवाद के बाद शुरू हुई फायरिंग

प्रारंभिक रिपोर्टों में जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, फायरिंग की सटीक वजह और घटनाक्रम की पूरी जानकारी अभी जांच का विषय है।

CISF मुख्यालय ने मामले की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं और वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं।

आरोपी जवान को हिरासत में लिया गया

रिपोर्टों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले CISF जवान को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना के पीछे की परिस्थितियों, विवाद की वजह और फायरिंग के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply