
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक थोक व्यापारी के साथ लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। आरोप है कि चार हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी की कार को ओवरटेक करके रास्ते में रोक लिया। इसके बाद कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा 5 किलो चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक स्विफ्ट कार से लखनऊ की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
शाहजहांपुर से लखनऊ लौट रहा था व्यापारी
पीड़ित व्यापारी की पहचान लखनऊ निवासी हृदय राम सोनी के रूप में हुई है। वह सोने-चांदी के थोक कारोबारी बताए जा रहे हैं।
व्यापारी के मुताबिक, रविवार रात वह अपने ड्राइवर के साथ वैगन-आर कार से शाहजहांपुर से लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-पलिया हाईवे पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बजरिया प्लांट के पास पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया।
कार का शीशा तोड़कर छीना चांदी का बैग
व्यापारी के अनुसार, स्विफ्ट कार से चार युवक बाहर निकले। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी वैगन-आर का शीशा तोड़ दिया और सीट पर रखा चांदी से भरा बैग छीन लिया।
बैग में करीब 5 किलो चांदी बताई जा रही है। अचानक हुई इस वारदात से व्यापारी और उनका ड्राइवर घबरा गए। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो गए।
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का



