प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के समर्पित जनसेवा के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर के मोतीझील में भव्य जनसेवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पूरे दिन चले इस आयोजन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान, गंगा आरती, भव्य दीपोत्सव और आकर्षक ड्रोन शो सहित अनेक कार्यक्रम एक ही मंच पर आयोजित किए गए.

सायंकाल सांसद रमेश अवस्थी ने अपने सांसद सेवा केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ एक दीया आशीर्वाद का के रूप में सेवा संकल्प दीप प्रज्ज्वलित किया. यह अखंड दीप एक माह तक निरंतर प्रज्ज्वलित रहेगा.
राष्ट्रसेवा और समर्पण की एक पवित्र अखंड ज्योत
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा यह कोई साधारण दीप नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और समर्पण की एक पवित्र अखंड ज्योत है, जो पूरे 1 महीने तक निरंतर प्रज्वलित रहकर जनसेवा, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की याद दिलाती रहेगी. कानपुर सांसद सेवा केंद्र पर आने वाला हर नागरिक इसे देख सकता है और इस सेवासंकल्प का साक्षी बन सकता है.
इसके पश्चात बूथ संख्या 41 के बूथ अध्यक्ष श्री देवांश सेठी के निवास पर पहुँचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी एक दीया आशीर्वाद का प्रज्ज्वलित किया गया.
इसके उपरांत मोतीझील में मुख्य समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ. नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान देने वाले स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया गया. इसके बाद माँ गंगा के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करते हुए भव्य गंगा आरती संपन्न हुई और दीप प्रज्ज्वलन की दिव्य श्रृंखला प्रारंभ हुई.
एक ही स्थान पर दीपों से साकार हुईं भव्य आकृतियां
मोतीझील परिसर में एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए. इन दीपों से विभिन्न भव्य, आकर्षक एवं कलात्मक आकृतियाँ और फॉर्मेशन्स साकार किए गए, जिसने पूरे परिसर को अद्भुत रोशनी से जगमगा दिया. दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई.
दीपों से बनी भव्य आकृतियां Golden Book of World Records में दर्ज
आयोजन की एक विशेष उपलब्धि के रूप में, दीपों से बनाई गई विभिन्न आकर्षक एवं कलात्मक आकृतियों को Golden Book of World Records में Most Designs Created with Illuminated Earthen Lamps श्रेणी के अंतर्गत शामिल किया गया.
आयोजन के दौरान Golden Book of World Records के अधिकृत प्रतिनिधि ने मौके पर उपस्थित होकर दीपों से तैयार की गई विभिन्न आकृतियों एवं आयोजन की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. इसके पश्चात आयोजन को इस विश्व रिकॉर्ड श्रेणी में शामिल किए जाने की घोषणा करते हुए प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. दीपों से तैयार की गई इन भव्य आकृतियों का Golden Book of World Records में शामिल होना आयोजन की एक विशेष उपलब्धि रही.
500 ड्रोन ने आसमान में रचीं आकर्षक आकृतियां
लगभग 500 ड्रोन के माध्यम से आकाश में विभिन्न आकर्षक आकृतियां एवं संदेश प्रदर्शित किए गए. आसमान में रोशनी और आकृतियों के इस अद्भुत संयोजन ने उपस्थित नागरिकों के लिए आयोजन को एक यादगार दृश्य में बदल दिया.
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ 101 किलो के लड्डू से सभी का मुंह मीठा कराकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं.
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष कानपुर उत्तर/दक्षिण अनिल दीक्षित एवं शिवराम सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.
एक साथ अनेक आयोजनों और उपलब्धियों का ऐतिहासिक समारोह
सांसद रमेश अवस्थी द्वारा आयोजित यह समारोह अपने व्यापक स्वरूप और विविध कार्यक्रमों के कारण विशेष रहा. एक ही आयोजन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान, गंगा आरती, भव्य दीपोत्सव, दीपों से बनी विभिन्न कलात्मक आकृतियां, Golden Book of World Records में दर्ज उपलब्धि और लगभग 500 ड्रोन का भव्य शो जैसे अनेक कार्यक्रम एक साथ आयोजित हुए.



