Rahul Gandhi Women Safety: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करके कहा कि देश में कई महिलाएं सड़कों पर निकलते समय छेड़छाड़ और रेप जैसी घटनाओं को लेकर डरती हैं। उनके मुताबिक महिलाओं को घर में रहने की सलाह देना सही जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि अपराधों के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराने के बजाय अपराधियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Rahul Gandhi की GenZ से अपील, महिलाओं के हक के लिए सड़कों पर उतरें !#RahulGandhi #WomenSafety #GenZ #Patriarchy #WomenEmpowerment pic.twitter.com/jmTBNQLvkj
— Bansal News Official September 29, 2026
राहुल गांधी ने उठाया पितृसत्ता का मुद्दा
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने बयान में पितृसत्ता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच में कई बार पीड़ित को ही दोष दिया जाता है और अपराधी को बचाने की कोशिश होती है। उन्होंने इस सोच को बदलने की बात कही। महिलाओं की आजादी और सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी इससे पहले भी पब्लिक प्रोग्राम में बात कर चुके हैं।
सुरक्षित सड़कें और सख्त कार्रवाई की बात
राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों और सार्वजनिक जगहों को सुरक्षित बनाना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वाली सोच का सामना करने और महिलाओं पर हमला करने वालों के खिलाफ तेज कार्रवाई की मांग की।
Gen Z से की प्रदर्शन में शामिल होने की अपील
राहुल गांधी ने कहा कि महिला सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों स्टूडेंट्स और युवा सड़कों पर हैं। उन्होंने देशभर की युवा महिलाओं, खासकर Gen Z, से ज्यादा संख्या में सामने आने की अपील की। दिल्ली में हाल के दिनों में छात्रों और युवाओं ने महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन भी किए हैं।
सरकार पर लगाया सुनवाई नहीं करने का आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं की पीड़ा पर ध्यान नहीं दे रही है और दबाव बनने पर ही बात सुनेगी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताया और प्रदर्शन कर रहे लोगों के समर्थन की बात कही।



