IndiaPunjabTrending

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारत के महान राष्ट्रवादी शिक्षाविद, प्रखर देशभक्त व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। खन्ना ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री रहे तथा राष्ट्रीय एकीकरण के प्रबल समर्थक थे। डॉ. मुखर्जी ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी स्पष्ट एवं दृढ़ विचारधारा प्रस्तुत की।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

जम्मूकश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। खन्ना ने कहा देशवासियों को राष्ट्र की एकता के लिएडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्व्रारा दिए गए बलिदान याद करते हुए उनके नक़्शे कदमो पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान देना चाहिए। खन्ना ने गढ़शंकर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं सहित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया । इस मौके ए. एस. के. रिंकू सहित अन्य भाजपा नेता भी उपास्थित थे ।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply