ChhattisgarhCrimeIndiaTrending

रायपुर में 1 साल के बच्चे: का अपहरण, घर में घुसकर मां के हाथ से छिनकर ले गया, महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में घर घुसकर 1 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बालक को महाराष्ट्र लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने नागपुर से धर-दबोचा। साथ ही बच्चे को भी सकुशल आरोपी के कब्जे से छुड़ा लिया है। आरोपी का नाम पवन साहू है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 22 सितंबर को थाना गुढ़ियारी में एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके घर में घुसकर पवन साहू द्वारा गाली-गलौज व धमकी देते हुए 1 वर्षीय बालक को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना गुढ़ियारी द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर बालक की तलाश शुरू की गई।

इधर, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसीपी क्राइम व डीसीपी नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी की टीम द्वारा आरोपी और बालक की तलाश शुरू की गई।

महाराष्ट्र में मिला लोकेशन

जाँच के दौरान आरोपी अपने साथ बालक को नागपुर, महाराष्ट्र की ओर ले जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल उमरेड, नागपुर के लिए रवाना हुई और पतासाजी करते हुए आरोपी तक पहुंची।

पुलिस टीम द्वारा घटना के लगभग 5 घंटे के भीतर उमरेड, नागपुर पहुंचकर आरोपी पवन साहू को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया। बालक को सुरक्षित उसकी माता को सौंप दिया गया है।

प्रकरण में आरोपी पवन साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड क्लासिक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PS 0520 जब्त की गई है। प्रकरण में आगे की जाँच जारी है।

मां ने रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का जताया आभार

बालक की सकुशल बरामदगी के बाद उसकी माता ने रायपुर कमिश्नरेट एवं नॉर्थ जोन पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई किए जाने तथा कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल वापस लाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply