CricketIndia

केएल राहुल ने मचाया कोहराम, रैना-इशान का रिकॉर्ड तोड़ रोहित-संजू की बराबरी पर आए; पंत-गिलक्रिस्ट भी छूटे पीछे

Satya Report: दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल ने आईपीएल 2026 के 35वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली अपनी पारी के दम पर कोहराम मचा दिया और 152 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने ये रन 9 छक्के और 16 चौकों की मदद से 67 गेंदों पर बनाए। इस पारी के दम पर राहुल ने इशान किशन और सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा जबकि रोहित और संजू सैमसन की बराबरी भी की।

केएल राहुल ने मचाया कोहराम, रैना-इशान का रिकॉर्ड तोड़ रोहित-संजू की बराबरी पर आए; पंत-गिलक्रिस्ट भी छूटे पीछे
केएल राहुल ने मचाया कोहराम, रैना-इशान का रिकॉर्ड तोड़ रोहित-संजू की बराबरी पर आए; पंत-गिलक्रिस्ट भी छूटे पीछे

राहुल ने 47 गेंदों पर शतक लगाया और वो आईपीएल में दिल्ली के लिए सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बैटर भी बने। राहुल की इस पारी के दम पर दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन बनाए। ये दिल्ली का आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर रहा। वहीं ये आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। राहुल ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिनका बेस्ट स्कोर 141 रन था।

राहुल ने इशान किशन को पीछे छोड़ा

राहुल ने टी20 करियर का 8वां शतक लगाया और अब वो टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संजू सैमसन और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। राहुल ने इशान को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 7 शतक लगाए थे। संजू और रोहित भी 88 शतक लगा चुके हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

9 शतक अभिषेक शर्मा
9 शतकविराट कोहली
8 शतक केएल राहुल
8 शतक संजू सैमसन
8 शतक रोहित शर्मा
7शतक इशान किशन
6 शतक ऋतुराज गायकवाड़
6 शतकशुभमन गिल
6 शतक सूर्यकुमार यादव

राहुल ने पंतगिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

केएल राहुल ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर तीसरा शतक लगाया और उन्होंने संजू व डिकॉक की बराबरी कर ली। संजू और डिकॉक इस लीग में बतौर विकेटकीपर 33 शतक लगा चुके हैं। राहुल ने एडम गिलक्रिस्ट और ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने बतौर विकेटकीपर 22 शतक लगाए थे।

आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक

3 शतक केएल राहुल
3 शतक क्विंटन डिकॉक
3 शतक संजू सैमसन
2 शतक एडम गिलक्रिस्ट
2 शतकऋषभ पंत

सुरेश रैना से आगे निकले राहुल

केएल राहुल अपनी इस शतकीय पारी के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए। राहुल के अब इस लीग में कुल 5579 रन बनाए हैं जबकि सुरेश रैना को उन्होंने पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 5528 रन बनाए थे। इस लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

8989 रन – विराट कोहली
7183 रन – रोहित शर्मा
6769 रन – शिखर धवन
6565 रन – डेविड वॉर्नर
5579 रन – केएल राहुल
5528 रन – सुरेश रैना
5439 रन – एमएस धोनी

साई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ ठोका शतक; क्रिस गेलजोस बटलर को पीछे छोड़ा और बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स

साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ शानदार पारी खेली और 100 रन बनाए। इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने क्रिस गेल और जोस बटलर के बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ा। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply