Iran IRGC Indian Vessels Firing : रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की नौसेना ने इस क्षेत्र से गुजर रहे दो जहाजों पर फायरिंग की, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वे भारतीय थे.

Satya Report: जहाजों पर क्या सामान लदा था?
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन दो जहाजों का जिक्र किया जा रहा है, उनमें से एक बहुत बड़ा तेल टैंकर (VLCC – Very Large Crude Carrier) था. इस टैंकर में लगभग 20 लाख बैरल कच्चा तेल (crude oil) लदा हुआ बताया गया है. यह तेल इराक का था, जिसे किसी अन्य देश या बंदरगाह तक ले जाया जा रहा था. यह जहाज सामान्य मालवाहक नहीं था, बल्कि बड़े पैमाने पर तेल परिवहन करने वाला सुपर टैंकर था. दूसरे जहाज के बारे में भी यही दावा किया जा रहा है कि वह एक कॉर्मशियल जहाज था, लेकिन उसके कार्गो की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
ईरान का दावा क्या रहा?
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, IRGC ने दो भारतीय जहाजों को रोककर उन्हें पश्चिम दिशा की ओर वापस जाने के लिए मजबूर किया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि गोलीबारी के बाद जहाजों को आगे बढ़ने नहीं दिया गया. टैंकर ट्रैकिंग वेबसाइट्स का भी दावा है कि रेडियो चैनल 16 पर बातचीत में इस घटना की जानकारी मिली, जिसमें जहाजों को रास्ता बदलने के निर्देश दिए गए.
ईरान का होर्मुज को लेकर फैसला
इसी बीच ईरान ने घोषणा की है कि उसने अमेरिकी नाकेबंदी के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध फिर से लागू कर दिया है. इसका मतलब यह है कि इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर अब सख्त निगरानी और रोक-टोक बढ़ सकती है. .



