
आयुर्वेद के अनुसार, हमारा स्वास्थ्य तब अच्छा रहता है जब हमारे शरीर के तीन दोष वात, कफ और पित्त संतुलित होते हैं। जब पानी को तांबे के बर्तन में रखा जाता है, तो वह सकारात्मक रूप से आवेशित हो जाता है और उसमें इन तीनों दोषों को संतुलित करने की क्षमता आ जाती है। चलिए जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी पीने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं?
पाचन में सहायक: तांबे में ऐसे गुण होते हैं जो पेट के संकुचन और विस्तार को स्टेम्यूलेट करते हैं, और इस प्रकार पाचन प्रक्रिया में मदद करते हैं। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से हानिकारक बैक्टीरिया भी मर जाते हैं और पेट के अंदर की सूजन कम होती है।
एनीमिया में फायदेमंद: आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी पीने से एनीमिया को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। तांबा शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर रक्त संबंधी विकारों को ठीक करने में मददगार है।



