Crime

‘मुंबई की नौकरी छोड़ गुरुग्राम में रहो’, नहीं मानी पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों की इंटरकास्ट थी शादी

Satya Report: गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़े के बाद अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले 33 वर्षीय ऋषभ दीक्षित गुरुग्राम में रह रहा था। पुलिस ने कहा कि चार महीने पहले इंटरकास्ट शादी की थी। उसकी पत्नी मुंबई में काम करती थी। 

'मुंबई की नौकरी छोड़ गुरुग्राम में रहो', नहीं मानी पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों की इंटरकास्ट थी शादी
'मुंबई की नौकरी छोड़ गुरुग्राम में रहो', नहीं मानी पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों की इंटरकास्ट थी शादी

पत्नी का फोन उठाना किया बंद

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच रहने की व्यवस्था को लेकर लगातार तकरार होती थी। दीक्षित चाहता था कि उसकी पत्नी नौकरी छोड़कर उसके साथ गुरुग्राम में रहे। पुलिस ने कहा कि बुधवार रात को दीक्षित ने पत्नी का फोन उठाना बंद कर दिया था। इसके बाद अगले दिन पत्नी उसके फ्लैट पर पहुंची, जहां उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। 

पंखे से लटका पाया गया शव

पुलिस ने कहा कि पत्नी ने मेंटेनेंस कर्मियों को बुलाया, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर पति को छत के पंखे से लटका पाया। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनासथल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

नौकरी को लेकर दोनों में चल रही थी टेंशन

एक दिन पहले दीक्षित के परिवार ने भी उसकी दादी के निधन के बाद उससे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यह पता चला है कि दीक्षित की पत्नी से नौकरी को लेकर तकरार चल रही थी। मामले की जांच जारी है।’ .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply