Satya Report: Delhi Drugs Racket: दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में एक बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपए की कीमत के ड्रग्स के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो नाइजीरियन सिटीजन भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि उन्हें ड्रग्स तस्करी का खुफिया इनपुट मिला था, जिसके बाद उन्होंने ऑपरेशन चलाकर आरोपियों को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल और गाड़ियां सहित MDMA ड्रग्स बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान उत्तम नगर निवासी मुकेश कुमार उर्फ विक्की और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है. इसके अलावा नाइजीरियन आरोपियों की पहचान मांकाबो डेविड और मेका इमैनुएल उर्फ पीटर के तौर पर हुई है. जांच में सामने आया है कि पीटर आदतन अपराधी है, जो पहले भी एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है. साथ ही पांच साल की सजा भी काट चुका है.
नशे के खिलाफ़ Zero Tolerance
ANTF @CrimeBranchDP की टीम ने MDMA ड्रग तस्करी के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 अफ्रीकी नागरिक शामिल हैं।
खुफिया सूचना एवं तकनीकी निगरानी के आधार पर पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 90 pic.twitter.com/2Fcn32njzU
— Delhi Police (@DelhiPolice) April 19, 2026
ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
पुलिस को तिलक नगर इलाके में ड्रग्स तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम एक्टिव हो गई. नशे और तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस ने 6 अप्रैल को गणेश नगर स्थित एक किराए के मकान में छापा मारकर गुरमीत और मुकेश गिरफ्तार किया. कमरे की तलाश लेने पर मौके से 73 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, पैकिंग सामग्री और 37500 रुपए कैश बरामद किया है.
1 करोड़ की कीमत का ड्रग्स जब्त
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ के आधार पर 9 अप्रैल को पुलिस ने पहले तो मांकाबो डेविड और फिर उसी दिनइमेका इमैनुएल को भी गिरफ्तार कर लिया. मांकाबो डेविड के पास से पुलिस ने 10 ग्रास से ज्यादा और डेविड के 7 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया है. पुलिस ने आरोपियों की गाड़ियां और मोबाइल फोन को जब्त करने का काम किया है. पुलिस इस गिरोह के इंटर-स्टेट और इंटरनेशनल कनेक्शन की जांच कर रही है. जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी जा रही है.




