
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि दो हिंदू नाबालिग लड़की एक मुस्लिम युवक के साथ होटल में गई हैं. इसके बाद हमलोग पहुंचे. हमने जांच की तो रजिस्टर में हिंदू नाम लिखा गया था, जबकि युवक मुस्लिम निकला.
मध्य प्रदेश के भोपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मोहम्मद सैफ नाम का युवक एक होटल के कमरे में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों के साथ पकड़ा गया. उसने हिंदू नाम का इस्तेमाल करके होटल में एंट्री ली थी. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे तुरंत होटल पहुंचे और युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया.
पूरा मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर एसएसजी होटल का है. वीडियो में दिख रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता युवक को घेरे खड़े हैं और उससे पूछाताछ कर रहे हैं. इस दौरान मौके पर कई पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं. जब युवक के जेब की तलाशी ली गई तो कंडोम के 5 से 7 पैकेट मिले.
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि दो हिंदू नाबालिग लड़की एक मुस्लिम युवक के साथ होटल में गई हैं. इसके बाद हमलोग पहुंचे. हमने जांच की तो रजिस्टर में हिंदू नाम लिखा गया था, जबकि युवक मुस्लिम निकला और जेब से आपत्तिजनक समान भी मिले.
युवक को पुलिस के हवाले किया गया
इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया और कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की. पूछताछ में दोनों लड़कियों ने युवक पर बड़ा आरोप लगाया है.
लड़कियों का कहना है कि युवक ने घूमने के बहाने बुलाया था. उसके साथ उसका दोस्त अंशित और वासिद भी था. आरोपी ने बीयर पिलाई. ढाबे पर खाना खिलाया और उन्हें होटल लेकर पहुंचे, जहां उनके साथ छेड़छाड़ की. जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की. आरोपी पहले भी शारीरिक संबंध बना चुका है. पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रेप और पॉक्सो के तहत एफआईआर दर्ज की है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
लड़की ने बताया- ‘मोहम्मद सैफ और वासिद को लगभग दो महीनों से जानती हूं. सैफ ने 2 जून की रात करीब 8 बजे कॉल किया था. उसने बोला कि घूमने चलते हैं. सैफ रात करीब 9 बजे मुझे लेने घर के पीछे आया. मैंने मना किया. सैफ डराने-धमकाने लगा. तब मैं उसके साथ चली गई. मैं और सैफ दोनों एक कैफे गए.’
आरोपियों ने रानी कमलापति स्टेशन पर चाय पी
इसके बाद उसने बताया- ‘यहां से हम दोनों एक सहेली को लेने गए. सहेली को लेकर वापस कैफे आ गए. कैफे में हमें अंशित और वासिद मिले. उन्होंने बीयर पिलाई. हम सभी लोग कैफे में सुबह 4 बजे तक बैठे रहे. वासिद वहां से चला गया. इसके बाद हम सभी लोग ढाबे गए. वहां खाना खाया. कुछ देर बैठे. सुबह करीब 6 बजे मैं, मेरी सहेली, सैफ और अंशित ने रानी कमलापति स्टेशन पर चाय पी. कुछ देर रुकने के बाद सैफ और अंशित मुझे और मेरी सहेली को लेकर होटल पहुंचे.’
लड़की ने बताया- ‘सैफ ने होटल मैनेजर से बात करके दो रूम बुक किए. रूम में कुछ देर बैठने के बाद अंशित ने सहेली के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. मुझे बड़ा अजीब लगा. सहेली ने सैफ से सहायता मांगी. उसने कहा कि जो कर रहा है, उसे करने दो. मैंने भी अंशित को मना किया. वह नहीं माना. सैफ भी बुरी नीयत से मेरे शरीर पर हाथ लगाने लगा. मैंने मना किया. वह नहीं माना.’
वहीं दूसरी लड़की ने आरोप लगाया कि सैफ ने होटल चलने के लिए बोला तो मैंने और मेरी सहेली ने मना किया. लेकिन, सैफ और अंशित ने कहा कि तुम लोग नहीं चलोगे तो मजे कैसे आएंगे. इसके बाद हमलोग होटल पहुंचे. वहां अंशित ने मुझे बुरी नीयत से छूने की कोशिश की.
‘जो वह कर रहा है, उसे करने दो’
उसने कहा- ‘मैंने मना किया. वो नहीं माना. मैंने सैफ को कहा, तो वो बोला- कोई दिक्कत नहीं है. जो वह कर रहा है, उसे करने दो. सहेली ने भी अंशित को मना किया. इस बीच सैफ भी सहेली के साथ छेड़छाड़ करने लगा.’
लड़की के अनुसार इसके पहले भी सैफ ने डरा-धमका कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे. वह धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था. सैफ के दोस्त वासिद ने भी होटल में दो बार शारीरिक संबंध बनाए थे. उसने मुझे धर्म परिवर्तित करके मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए बोला था. इसलिए मैंने वासिद से बात करना बंद कर दिया था.
उसने कहा कि सैफ से जब-जब मैं मिलने जाती थी, वह मुझसे बोलता था कि हमारा धर्म बहुत अच्छा है. तुम भी हमारा धर्म अपना लो. तुम बुरका पहनकर आया करो. इससे मुझे और अच्छा लगेगा. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.



